HomeBiharअश्विनी चौबे ने की विरोधियों को चेतावनी- 'ना मैं आंख दिखाता हूं.....

अश्विनी चौबे ने की विरोधियों को चेतावनी- ‘ना मैं आंख दिखाता हूं.. ना ही दिखाने वालों का बर्दाश्त करता हूं’

लाइव सिटीज, बक्सर: बिहार के बक्सर में नगर थाना क्षेत्र के वैष्णवी क्लार्क होटल में बीजेपी की जिला कार्यसमिति की बैठक के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के सामने ही कार्यकर्ताओं द्वारा ‘अश्विनी कुमार चौबे मुर्दाबाद’ का नारा लगाए जाने लगा. इसके बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का दर्द छलक पड़ा. पोर्डियम पर बोलने के दौरान उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद के काल से ही पार्टी के लिए संकल्पित रहे हैं. कई महीने जेल में बिताये और आज मेरे अपने ही मेरा विरोध कर रहे हैं.

अश्विनी चौबे ने कहा कि कभी अपने या अपने परिजनों को विधायक या सांसद का टिकट दिलाने के लिए ना तो हाथ पसारा हूं और ना ही भीख मांगा हूं. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जहां से कहा हमने लोगों की सेवा की. लेकिन, पहली बार जब चुनाव लड़ने आया उस वक्त भी कुछ लोगों ने विरोध किया.

उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन में ना तो मैं कभी किसी को आंख दिखाता हूं और कोई आंख दिखाए तो उसे बर्दाश्त भी नहीं करता हूं. प्रेम के वश में गलती हो जाने पर अपने से छोटे लोगों का भी पैर छूने से परहेज नहीं करता हूं. मेरी अंतिम इच्छा यही है कि जब मेरी मौत हो तो बक्सर के इसी गंगा के तट पर हो. और यहीं के मेरे अपने लोग मुझे अंतिम यात्रा तक मुझे पहुंचाएं.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home