HomeBiharबीजेपी सांसद अजय निषाद के रिश्तेदार के घर पर बम से हमला,...

बीजेपी सांसद अजय निषाद के रिश्तेदार के घर पर बम से हमला, जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर है। बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद अजय निषाद के बहनोई के घर पर बम फेंका गया है। घटना काजी मोहम्मदपुर थाना के पंखाटोली मोहल्ले की है। हालांकि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन अपराधियों की करतूत से पुलिस और आम लोग सभी अगला हैरत में हैं। काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचव लेख छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम बदमाशों ने घर के बाहर बम फेंक दिया। रात में लोगों ने इसे हलके में लिया लेकिन आज मंगलवार को सांसद के परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। तत्काल पुलिस पंखाटोली स्थित घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सुतली बम के अवशेष जब्त किए हैं। पुलिस पता लगा रही है कि इस घटना के क्या कारण हो सकते हैं।

सांसद अजय निषाद का निवास स्थान सदर थाना के कच्चा पक्की में है जबकि उनकी बड़ी बहन काजी मोहम्मदपुर थाना इलाके के पंखाटोली में रहती हैं। उन्होंने बताया कि किसी से उनकी दुश्मनी नहीं है। शाम को पूजा कर रहे थे तभी ऐप पर पढ़ें जोरदार धमाका हुआ। बाहर निकले तो कीचड़ और धुआ फला था। किसने यह बम फेंका उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इधर काजी मोहम्मदपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस गंभीरता के साथ घटना की जांच कर रही है। परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments