HomeBiharबोलेरो और ऑटो में जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 8 लोग घायल

बोलेरो और ऑटो में जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 8 लोग घायल

लाइव सिटीज, दरभंगा: बिहार के दरभंगा में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अझौल चौक के पास अचानक एक ऑटो और बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गया. इस हादसे में कुल आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए. जबकि अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने दो लोगों की मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा से समस्तीपुर की ओर से जा रही बेकाबू बोलेरो ने ऑटो में सीधा टक्कर मार दिया. दोनों वाहनों में 16 यात्री सफर कर रहे थे. जिसमें तकरीबन 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए. वही स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया.

बहादुरपुर थाना के चौकीदार ने बताया कि यह सड़क हादसा सुबह के करीब छह बजे हुआ है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर देखा कि बोलेरो और ऑटो के बीच में टक्कर हुई है. इसके बाद सभी घायलों को उठाकर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. कहा कि बोलेरो दरभंगा से समस्तीपुर की ओर जा रही थी. टेंपो समस्तीपुर से दरभंगा की ओर जा रही थी. इसी क्रम में अझौल चौक के पास दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई. आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. कुछ को हल्की चोटें आईं हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home