HomeBiharहोली के बीच खूनी संघर्ष : अंधाधुंध फायरिंग से थर्राया बक्सर, आपसी रंजिश...

होली के बीच खूनी संघर्ष : अंधाधुंध फायरिंग से थर्राया बक्सर, आपसी रंजिश में अधेड़ की मौत

लाइव सिटीज, बक्सर: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बक्सर से जहां होली के त्योहार के बीच ही दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। जानकारी मिल रही है कि इस फायरिंग में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

मामला बक्सर के मुरार थाना इलाके का बताया जा रहा है जहां ओझा बराव गाँव मे देर शाम बृज बिहारी यादव और राम चंद्र यादव के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में वर्षों पुराने जमीन विवाद में हुई इस फायरिंग मेंठाकुर यादव 45 वर्ष पिता राम चंद्र यादव को गोली लग गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जबकि राहुल यादव 15 वर्ष पिता बाउल यादव गंभुर रूप से जख्मी हो गए।

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home