HomeBihar66 वर्ष की उम्र में अभिनेता- निर्देशक सतीश कौशिक का निधन

66 वर्ष की उम्र में अभिनेता- निर्देशक सतीश कौशिक का निधन

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: विख्यात भारतीय अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में कल बुधवार को निधन हो गया. अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपने दोस्त के निधन की जानकारी दी. उन्होंने सतीश कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया. सतीश कौशिक एक भारतीय अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, कॉमेडियन और पटकथा लेखक थे. मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है.

अनुपम खेर ने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया कि, जानता हूं ‘मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!’ पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम! ओम् शांति!

भारतीय सिनेमा में सतीश कौशिक एक अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, कॉमेडियन और पटकथा लेखक के रुप में जाने जाते थे. बॉलीवुड में अपना पहला ब्रेक पाने से पहले वह थिएटर में अभिनय करते थे. उनका जन्म हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में 13 अप्रैल 1965 को हुआ था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home