HomeBiharBJP विधायक बचौल की मांग- बिहार घोषित हो हिन्दू राज्य, 82 फीसदी...

BJP विधायक बचौल की मांग- बिहार घोषित हो हिन्दू राज्य, 82 फीसदी है हमारी आबादी

लाइव सिटीज, पटना: बीजेपी के विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा है कि बिहार में जातीय गणना हुई है और अब साफ हो गया है कि बिहार हिंदू बहुल राज्य है. बिहार में 82 फीसदी जनसंख्या हिंदुओं की है. ऐसे में इसे हिन्दू राज्य घोषित करना चाहिए. इसी आधार पर सरकार योजनाओं का लाभ भी सबसे ज्यादा हिंदुओं को देने का काम करें.

बीजेपी विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात करती है, तो देर किस बात की हिंदुओं को उसकी हिस्सेदारी दे दें. जिससे बड़ी संख्या में हिंदुओं का कल्याण होगा. उन्होंने कहा कि ”बिहार में सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि मुस्लिम की आबादी बहुत तेजी से बढ़ी है. मैं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से पूछना चाहता हूं कि बिहार में क्या परिवार नियोजन कार्यक्रम नहीं चलाया जा रहा है. अगर इस तरह से मुस्लिम की आबादी बिहार में बढ़ती रही तो यह बहुत बड़ी चिंता की बात है.

आगे बिहार में मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ने पर बचौल ने सवाल उठाया है और कहा है कि अब बिहार सरकार का परिवार नियोजन कार्यक्रम कहां चला गया. मुसलमानों की संख्या कैसे बढ़ गई. यह काफी गंभीर मामला है. समय रहते हमलोगों को संभल जाना चाहिए. क्योंकि आने वाले 40-50 वर्षों में बिहार में जाति नाम की चीज ही नहीं बच पाएगी. नीतीश कुमार और लालू यादव ने अपना अंतिम दाव चल दिया है, जो चलने वाला नहीं है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home