HomeBiharनीतीश कुमार पर BJP ने किया पलटवार, कहा - जल्द बिहार से...

नीतीश कुमार पर BJP ने किया पलटवार, कहा – जल्द बिहार से खत्म हो जाएगी जेडीयू

लाइव सिटीज, पटना: जेडीयू के नेता का लगातार जेडीयू का साथ छोड़ने का सिलसिला जारी है. रणवीर नंदन के बाद जेडीयू के पूर्व उपाध्यक्ष ललन पासवान ने भी जेडीयू का साथ छोड़ दिया तो वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर कई गंभीर आरोप ललन पासवान ने लगाया है. एक तरफ जहां ललन पासवान ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर यह आरोप लगाया और कहा कि वह अपने मन का करते हैं किसी की सुनते नहीं है. पार्टी में वह जो चाहते हैं वह होता है और ना ही नीतीश कुमार से मिलने देते हैं और हर रोज वह शराब का सेवन करते हैं. उनके इस आरोप के बाद अब सियासी पारा गर्म हो गया है. 

बिहार के पूर्व उपमुखमंत्री और बीजेपी नेता तार किशोर प्रसाद ने जेडीयू पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जेडीयू के साथ कोई नहीं रह सकता है क्योंकि जेडीयू राजनीतिक रूप से अप्रसंगीत हो गई है. जो नेता उनके साथ रहेंगे उनका पतन तय है. जेडीयू डूबता जहाज है और डूबते जहाज पर कोई सफर नहीं करना चाहता है. वहीं, उन्होंने कहा कि ललन सिंह का प्रेम इन दोनों आरजेडी की ओर ज्यादा बढ़ रहा है.

यही कारण है कि उनके नेता भारतीय जनता पार्टी के साथ आना चाह रहे हैं और जो सिलसिला शुरू हुआ है, वो लगातार जारी है जेडीयू जल्द समाप्त हो जाएगी, क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल का दबाव जिस तरीके से जेडीयू पर है और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की जो कोशिश आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कर रहे हैं और जो दबाव नीतीश कुमार पर बनाया जा रहा है. ऐसे में जेडीयू का जल्द बिहार से समाप्त होना तय है. 

वहीं, जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि यह कौन नेता है जो इस तरीके का बयान दे रहे हैं. नीतीश कुमार लगातार बिहार का विकास कर रहे हैं और जो बात बीजेपी बोल रही है कि जेडीयू डूबता जहाज है तो जहाज में सवारी जेडीयू नहीं करती है क्योंकि गंगा में तो गाद पहले से भर दिया गया है और जहां गाद भर दिया गया है वहां सवारी कैसे हो पाएगी. यहां तो सड़क बनाया गया है और सड़क पर गाड़ियां भागती है और जो लोग जेडीयू का साथ छोड़ दूसरी दल में जा रहे हैं उनका कोई अस्तित्व नहीं है. वह जो बयान देते हैं उस बयान का कोई महत्व नहीं है. जेडीयू के एमएलए, एमएलसी, मंत्री थोड़े साथ छोड़ रहे हैं. यह बिल्कुल निराधार आरोप है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home