HomeBiharपोस्टर के जरिए BJP का हमला, कहा - क्राइम से कराह रहा...

पोस्टर के जरिए BJP का हमला, कहा – क्राइम से कराह रहा है बिहार.. अपनी संपत्ति बनाने में मस्त है सरकार’,

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में पोस्टर पर सियासत तेज हो गई है. कभी आरजेडी के लोग केंद्र सरकार पर पोस्टर लगाकर ईडी और सीबीआई को लेकर निशाना साधते हैं तो कभी बीजेपी के लोग कानून-व्यवस्था को लेकर वर्तमान नीतीश सरकार पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं.

अब एक बार फिर बीजेपी कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाया है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम के रूप में दिखाया गया है. वहीं नीतीश कुमार की जो तस्वीर लगी है, उन्हें रावण के रूप में दिखाया गया है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं के इस पोस्टर में स्लोगन भी लिखा गया है. पोस्टर में लिखा गया है कि ‘क्राइम से कराह रहा है बिहार, अपनी संपत्ति बनाने में मस्त है सरकार’. इस स्लोगन के जरिए नीतीश सरकार पर तंज कसा गया है. नीतीश कुमार की जो तस्वीर बनाई गई है, उसके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई लोगों का चेहरा भी लगाया गया है.

नीतीश कुमार को रावण के रूप में दिखाया गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम के रूप में दिखाया गया है. तस्वीर के जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बाण से रावण रूपी नीतीश कुमार को धराशायी कर देंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home