HomeBiharबिहार में सुबह-रात हल्की ठंड होगी महसूसः दिन में धूप से हल्की...

बिहार में सुबह-रात हल्की ठंड होगी महसूसः दिन में धूप से हल्की गर्मी, नवंबर के पहले हफ्ते से बढ़ेगी ठंड

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मानसून की विदाई के बाद मौसम में बदलाव महसूस होने लगा है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे हल्की ठंड महसूस हो रही है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी बनी हुई है।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहने के साथ साथ अगले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य रहेगा। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।

सुबह और रात के तापमान में गिरावट के साथ लोगों को ठंडक अधिक महसूस हो सकती है।हालांकि, कड़ाके की ठंड को लेकर मौसम विभाग ने कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है।

अभी दिन में धूप निकलने से तापमान अपेक्षाकृत सामान्य बना रहेगा, जबकि सुबह और देर रात मौसम ठंडा महसूस होगा।मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उससे सटे पंजाब के ऊपर समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

राजधानी पटना में भी आसमान साफ रहने के साथ साथ मौसम सामान्य रहेगा। बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। दिन में धूप निकलेगी, जिससे लोगों को गर्मी महसूस होगी। जबकि सुबह और रात में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा।पटना में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home