HomeBiharबिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023: 24 से 26 अगस्त तक होंगी परीक्षाएं,...

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023: 24 से 26 अगस्त तक होंगी परीक्षाएं, BPSC ने जारी किए अहम दिशा निर्देश

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में 1.7 लाख शिक्षकों की भर्ती का आयोजन बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 24 से 26 अगस्त 2023 तक किया जाना है. परीक्षा को लेकर बीपीएससी द्वारा अहम दिशा निर्देशों को जारी कर दिया गया है. बीपीएससी द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश में सेंटर एंट्री एडमिट कार्ड व प्रतिबंधित वस्तुओं और कदाचार से जुड़े दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं.

बता दें कि बीपीएससी 1.7 लाख से अधि शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित कर रहा है. शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किए लाखों उम्मीदवारों के लिए BPSC द्वारा जो भी दिशा निर्देश पारित किए गए हैं उनका अभ्यर्थियों को पालन करना जरूरी होगा. BPSC द्वारा मंगलवार यानि कि 22 अगस्त 2023 को निर्देश जारी किया है.

BPSC ने जारी किए हैं ये दिशा निर्देश:

-परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली सुबह 7.30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से प्रवेश मिलेगा
-परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं मिलेगा
-अभ्यर्थियों को दोनों ही पालियों में अपने एडमिट कार्ड की एक्स्ट्रा कॉपी साथ लेकर जाना होगा, उसे परीक्षक को देनी होगी
-अभ्यर्थियों को अपनी एक वैलिड फोटो आइडी प्रूफ परीक्षा केंद्र पर जरूर ले जाना होगा.
-मार्कर, व्हाइट फ्ल्यूड, ब्लेड, इरेजर, मोबाइल फोन ले जाना पूर्ण रूप से वर्जित है
-ब्लुटुथ, वाई-फाई गजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेर, स्मार्ट वाच ले जाना वर्जित है
-प्रतिबंधित वस्तुएं किसी भी अभ्यर्थी के पास पाए जाने पर उसे कदाचार (Unfair Means, UFM) माना जाएगा
-कदाचार की स्थिति में इस परीक्षा के अलावा अगले 5 साल तक की समस्त परीक्षा से 3 वर्षों के लिए BPSC की परीक्षाओं से वंचित किया जाएगा
-किसी भी अभ्यर्थी द्वारा भ्रामक / सनसनीखेज अफवाह फैलाने की स्थिति में भी तीन साल तक उसे परीक्षाओं से वंचित रखा जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home