HomeBiharसंतोष सुमन ने JDU के आरोपों से BJP का किया बचाव, कहा...

संतोष सुमन ने JDU के आरोपों से BJP का किया बचाव, कहा -जातीय गणना पर राजनीति कर रहे हैं नीतीश कुमार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में हो रही जातीय गणना पर सियासी घमासान मचा हुआ है. सुप्रीम कोर्ट में यह मामला विचाराधीन है. महगठबंधन के नेता भाजपा पर निशाना साध रहे हैं. जदयू ने एक सितंबर से घर घर जाकर बीजेपी को अतिपिछड़ा विरोधी बताने का अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है. जदयू की इस तैयारी के विरोध में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने बड़ा बयान दिया है.

संतोष सुमन ने कहा कि बीजेपी ने कभी भी जातीय गणना का विरोध नहीं किया है. इस मसले पर जदयू अब राजनीति कर रहा है. नीतीश जी बड़े सोशल इंजीनियर हैं. वो कुछ से कुछ कर लोगों का वोट लेने का काम करते रहे हैं. कभी वो दलित को दो भाग में बांटते हैं तो कभी किसी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देकर वोट ले लेते हैं और बाद के उस दर्जा को हटा देते हैं.

संतोष सुमन ने कहा कि हमलोग शुरू से सोच रहे हैं कि बिहार में जातीय गणना हो. जिसके बाद सही जातियों के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि दलित जाति की संख्या जब सही सही पता चल जाएगा तो उसके हिसाब से हम लोग भी काम करेंगे. राजनीति में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग करेंगे. संतोष सुमन ने नीतीश कुमार और उनकी पार्टी पर कुछ से कुछ बोलकर जनता को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home