HomeBiharचंद्रायन 3 की लैंडिंग की खबर से अनजान हैं CM नीतीश! मंत्री...

चंद्रायन 3 की लैंडिंग की खबर से अनजान हैं CM नीतीश! मंत्री ने कान में फुसफुसाकर दी जानकारी

लाइव सिटीज, पटना: मिशन चंद्रयान-3 की बुधवार शाम करीब 6 बजे चंद्रमा पर लैंडिंग होनी है। इस खबर पर ना केवल पूरे देश में बल्कि पूरी दुनिया की नजर है। हैरत की बात यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिशन चंद्रयान से बिल्कुल ही अनभिज्ञ नजर आए। पत्रकारों ने जब मिशन चंद्रयान-3 के बारे में सीएम नीतीश कुमार से पूछा तो वह बिल्कुल ही ब्लैंक नजर आए। इसपर उनके साथ मंत्री ने उन्हें कान में मिशन चंद्रयान के बारे में बताया।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे बड़े परीक्षा परिसर ‘बापू परीक्षा परिसर’ का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उद्धाटन कार्यक्रम के समापन के बाद सीएम नीतीश पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान वह बता रहे थे कि बापू परीक्षा परिसर का बनना बहुत ही अच्छा है। इसमें एक साथ एक जगह हजारों छात्र या अभ्यर्थी किसी भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। सीएम नीतीश ने यह भी बताया कि इस भवन का नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर रखने का सुझाव उन्होंने ही दिया था।

सीएम हमेशा की तरह पत्रकारों को बता रहे थे कि वह केवल काम करने में भरोसा रखते हैं। बापू सभागार भी उसी का नतीजा है। इसी दौरान एक पत्रकार ने सीएम नीतीश से पूछा कि मिशन चंद्रयान-3 बुधवार शाम करीब 6 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगी। पत्रकार के सवाल पर नीतीश कुमार बिल्कुल ब्लैंक दिखे। उनका हावभाव देखकर ऐसा लगा कि उन्हें मिशन चंद्रयान के बारे में बिल्कुल ही पता नहीं है।

चंद्रयान के सवाल पर सीएम की अनभिज्ञता देख बगल में खडे़ मंत्री अशोक चौधरी अलर्ट हो गए और उन्होंने नीतीश कुमार के कान के पास जाकर मिशन चंद्रयान के बारे में बताया। इसके बाद सीएम नीतीश केवल इतना बोलकर आगे निकल गए कि ‘मिशन चंद्रयान तो अच्छी बात है।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments