HomeBiharबिहार में होली पर बड़ा हादसा: गया में गिरा तोप का गोला,...

बिहार में होली पर बड़ा हादसा: गया में गिरा तोप का गोला, 3 लोगों के मौत की खबर

लाइव सिटीज, गया: बिहार के गया में बड़ा हादसा हुआ है. यहां होली के दिन तोप का गोला गिरने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बुधवार को आर्मी के फायरिंग रेंज से छोड़े गए तोप के गोले की चपेट में बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बुमेर पंचायत के गूलरवेद गांव में एक परिवार आ गया जिसके बाद तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं. घायलों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

मरने वालों में एक महिला भी शामिल है. जबकि बकि दो महिला और एक पुरूष गंभीर रूप से घायल हैं. मृतकों की पहचान गोला मांझी की बेटी कंचन कुमारी, दामाद गोविंदा मांझी और डोभी के सूरज कुमार के रूप में हुई है. जबकि 11 साल की गीता कुमारी. 30 साल की रासो देवी और पिंटू मांझी बुरी तरह घायल हैं. घायलों को एंबुलेंस से मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया 

बताया जा रहा है कि घटना तब हुआ जब पूरा परिवार होली का त्योहार मना रहा था.होली के अवसर पर परिवार का दामाद भी डोभी से आए हुए थे. घर में होली पर बनने वाला पकवान बनाया जा रहा था. इस दौरान गोले के गिरने से वहां कोहराम मच गया. हादसे में दामाद की भी मौत हो गई है।

घटना के बाद गया के एसएसपी आशीष भारती ने कहा है कि मौके पर सिटी SP, SDPO शेरघाटी, SDM शेरघाटी समेत आला अधिकारी पहुंचे हैं. अधिकारियों के द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है. वहीं घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है. गांव वालों का कहना है कि पहले भी यहां कई बार इसतरह की घटना हुई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home