HomeBiharबक्सर में पहुंचे थे अरविंद अकेला कल्लू और साथ में देवी, कार्यक्रम...

बक्सर में पहुंचे थे अरविंद अकेला कल्लू और साथ में देवी, कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू, चलीं कुर्सियांॉ

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बक्सर में आयोजित विश्व सनातन संस्कृति कार्यक्रम के तीसरे दिन अहिरौली में जमकर हंगामा हुआ. दरअसल जैसे ही मंच पर अरविंद अकेला उर्फ कल्लू और गायिका देवी अपने परफॉर्मेंस के लिए पहुंचे वहां भीड़ बेकाबू हो गई. भीड़ मुख्य मंच तक पहुंचने की कोशिश करने लगी.

कार्यक्रम में भीड़ ज्यादा होने के कारण अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जिसे पुलिस वालों ने कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन बेकाबू भीड़ कंट्रोल से बाहर हो गई और दर्शक दीर्घा में मौजूद लोग एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकने और तोड़ने लगे. जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इस बीच भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को भी हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा. काफी मशक्कत के बाद बेकाबू भीड़ को शांत किया गया. जिसके बाद दोनों ही कलाकारों का परफॉर्मेंस शुरू हो सका.

आपको बताते चलें कि पिछले 7 नवंबर से आयोजित और 15 नवंबर तक चलने वाले विश्व सनातन सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर सुबह में कथा प्रवचन और शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है. तीसरे दिन दिनेश लाल निरहुआ का संभावित कार्यक्रम था लेकिन जानकारी के मुताबिक शूटिंग में बिजी होने के कारण दिनेश लाल निरहुआ कार्यक्रम में नहीं पहुंचे. इस बीच तय कार्यक्रम के मुताबिक भोजपुरी फिल्म स्टार अरविंद अकेला उर्फ कल्लू के अलावे मशहूर गायिका देवी अपने परफॉर्मेंस के लिए मंच पर पहुंचे.

उनके मंच पर पहुंचते ही उन्हें देखने के लिए दर्शकों की भीड़ बेकाबू हो गई और मुख्य मंच की तरफ बढ़ने लगी जिसके कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि बेकाबू भीड़ को शांत करने के लिए लगातार आयोजकों और पुलिसकर्मियों के द्वारा अपील की जा रही थी, लेकिन बेकाबू भीड़ मानने का नाम नहीं ले रही थी. जमकर चली कुर्सियां और हंगामे के बीच पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग किया तब जाकर काफी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ और फिर दोनों ही कलाकारों का परफॉर्मेंस शुरू हो सका.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home