HomeBiharअनंत सिंह का दावा, नीतीश कुमार की तरह आज तक कोई मुख्यमंत्री...

अनंत सिंह का दावा, नीतीश कुमार की तरह आज तक कोई मुख्यमंत्री नहीं हुआ और आगे भी नहीं होगा

लाइव सिटीज, मोकामा: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह जब से जेल बाहर आए हैं, तब से वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपना प्रेम दिखा रहे हैं. तमाम इंटरव्यू में वह इस बार का जिक्र करते हैं कि नीतीश कुमार ने ही बिहार को संवारा है. अब एक बार फिर उन्होंने सीएम की तारीफ की है.

अनंत ने कहा कि नीतीश कुमार की तरह न कोई मुख्यमंत्री बिहार में पैदा हुआ और न ही पैदा होगा. उनके पास कोई पारिवारिक जिम्मेदार नहीं थी. न बेटे को देखना था और न ही घर देखना था. मुख्यमंत्री का भाई आज भी दवाई बेच रहा है. ये (नीतीश कुमार) जनता के दीवाने थे. वे एक-एक काम में रात-दिन लगे रहते थे.

अनंत सिंह ने कहा कि आपने लालू यादव का शासन नहीं देखा है. तब दिल्ली में नौकरी करने वालों के परिजनों को उठा लिया जाता था. मैं किसी की पार्टी में नहीं हूं लेकिन फिर भी कहता हूं कि नीतीश कुमार की तरह न कोई नेता बिहार में पैदा हुआ है और न ही होगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home