HomeBiharनीतीश कुमार को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने JDU को बोला...

नीतीश कुमार को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने JDU को बोला बाय-बाय, कांग्रेस पार्टी का थामा दामन

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के सियासी गलियार से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। जेडीयू की पूर्व विधायक ने पार्टी को बाय-बाय बोल दिया है और कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

जी हां, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की पूर्व विधायक पूनम देवी ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी। आपको बता दें कि 24 साल बाद पूनम देवी की कांग्रेस में वापसी हो रही है।

कांग्रेस में वापसी करते हुए पूर्व विधायक पूनम देवी ने केन्द्र सरकार पर सीधा हमला बोला और कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ने जीना मुहाल कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home