HomeBiharलालू से मुलाकात के बाद अखिलेश सिंह दिल्ली रवाना, सीट शेयरिंग पर...

लालू से मुलाकात के बाद अखिलेश सिंह दिल्ली रवाना, सीट शेयरिंग पर शीर्ष नेतृत्व के साथ होगी बैठक

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में विधान परिषद सीट को लेकर घमासान मचा हुआ है. महागठबंधन की तरफ से जिस तरह से उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, ऐसे में लग रहा कि कांग्रेस के कई नेता इससे नाराज चल रहे हैं. इसी बीच शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं. बता दें कि बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सबसे पहले राबड़ी आवास जाकर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. उसके बाद सीधे पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

पटना एयरपोर्ट पर जब उनसे सीटों के बंटवारे को लेकर सवाल किया गया तो वह सीधे-सीधे यह कहते नजर आए कि ”सीट शेयरिंग पर प्रतिदिन बात हो रही है.” वहीं, जब विधान पार्षद की सीटों को लेकर कांग्रेस नेताओं की नाराजगी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली.

बता दें कि शनिवार को पटना के सदाकत आश्रम में अखिलेश सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने वाले थे. लेकिन बिना शामिल किए वह दिल्ली रवाना हो गए हैं. ऐसे में अब देखना यह है कि सदाकत आश्रम में जो कांग्रेस द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया है, उसमें क्या कुछ बातें सामने आती है. कहा जा रहा कि कांग्रेस के नेताओं में विधान परिषद सीट की शेयरिंग को लेकर काफी नाराजगी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home