HomeBiharबिहार में सुबह 9 बजे तक 8.86% वोटिंग, जानिए कहां कितना मतदान...

बिहार में सुबह 9 बजे तक 8.86% वोटिंग, जानिए कहां कितना मतदान हुआ?

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में पांच सीटों सारण, हाजीपुर (सु.), सीतामढ़ी, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक बिहार में कुल वोटिंग 8.86% हुई है। वहीं मधुबनी में सुबह 9 बजे तक 9.11%, सीतामढ़ी में 9.49%, हाजीपुर में 7.43%, सारण में 9..0%, मुजफ्फरपुर में 9.33% मतदान हुआ है।

मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। और वोटर्स में काफी उत्साह है। इस चरण में 9436 बूथों पर वोट पड़ेंगे। इनमें 4699 बूथों पर सीधे भारत निर्वाचन आयोग नजर रखेगा। इस चरण में 95 लाख से अधिक मतदाता 80 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी व अली अशरफ फातमी, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्य सरीखे उम्मीदवारों की अग्निपरीक्षा भी होगी। मतदान के 48 घंटे पूर्व सीतामढ़ी एवं मधुबनी संसदीय क्षेत्रों में नेपाल से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा सील कर दी गई है। चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ बने रहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home