HomeBiharजिले के सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में 1150 फोर्स...

जिले के सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में 1150 फोर्स की रहेगी तैनाती, सादे ड्रेस में भी फोर्स रहेंगे तैनात

लाइव सिटीज, कैमूर/ ब्रजेश दूबे: नहाया-खाया के साथ छठ महापर्व शुक्रवार से शुरू हो गया.30 और 31 अक्टूबर को छठ व्रतियां सूर्य को अर्घ्य देंगी.कैमूर जिले में छठ महापर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन ने व्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं.सभी छठ घाटों की सुरक्षा के मद्देनजर शहर को करीब 8 जोन में बांटा गया है.छठ के दौरान पूरे शहर में 1150 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी.इसके अलावा सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

सुरक्षा के मद्देनजर जरूरत पड़ी तो ड्रोन कैमरे से शहर के छठ घाटों की निगरानी भी की जाएगी.साथ ही घाटों पर हादसा से बचाव के लिए गोताखोर के अलावे रस्सी से घेराव भी किया गया है.शहर के बड़े तालाबों एवं नदियों के अलावे जगदंहवा डैम पर पुलिस टीम की तैनाती की गई है.कैमूर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानों को हाई अलर्ट किया गया है.प्रतिनियुक्त सभी मजिस्ट्रेट के साथ डीएसपी को हर घाट का प्रभारी बनाया गया है.

वहीं, थानेदारों को लगातार गश्त लगाने का भी निर्देश दिया गया है.पुलिस और प्रशासन ने शहर के 5 अति संवेदनशील मार्गों को भी चिह्नित किया है.हिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष तौर पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.ये मनचलों से भी सख्ती से निबटेंगी. पटाखे छोड़ने वालों से पुलिस अच्छे से निपटेगी सभी छठ घाटों पर कमांडो भी तैनात होंगी.इसके अलावा जिले में महिला सब इंस्पेक्टर को भी तैनात किया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home