Home Blog Page 11

बिहार में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत दो घायल, अब तक नहीं हुई पहचान

0

लाइव सिटीज, सुपौल: सुपौल में भीषण सड़क हादसा हुआ है. किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेमनवा चौक के पास गुरुवार दोपहर हादसा हो गया. राष्ट्रीय राजमार्ग 327ए पर दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई.

इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की भयावहता इतनी अधिक थी कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. कुछ ही पलों में पूरा इलाका गम और दहशत में डूब गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार युवक सड़क पर दूर-दूर तक जा गिरे. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही किशनपुर थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेजा गया. जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली कराया परिसर, सर्च ऑपरेशन जारी

0

लाइव सिटीज, पटना: पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर को फिलहाल बंद रखा गया है और दोपहर बाद ही इसे खोले जाने की बात कही जा रही है।

टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने जानकारी दी कि कोर्ट का कामकाज बाधित न हो, इसके लिए पूरे परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर मौजूद हैं। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है ताकि किसी भी तरह की आशंका को खत्म किया जा सके।

यह सातवीं बार है जब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। लगातार मिल रही धमकियों से वकीलों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। जिला बार एसोसिएशन (DBA) ने हालात को देखते हुए आपात बैठक बुलाई है और कार्य बहिष्कार का फैसला लिया है।

नीतीश कुमार ने पूछा इतना कपड़ा क्यों पहनते हैं? भाई वीरेंद्र बोले- ‘दवा समय पर खाइये आप भूल जाते हैं

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. गुरुवार को सदन में हल्का-फुल्का माहौल रहा. इस दौरान कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ठहाके लगाते नजर आए.

सदन में भाई वीरेंद्र ने पानी में आर्सेनिक का मुद्दा उठाया. मंत्री ने इसपर सरकार का पक्ष रखा और जांच का आश्वासन दिया. जब आरजेडी विधायक मुद्दे को सदन के पटल पर रख रहे थे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीच में टोका.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाई वीरेंद्र के जैकेट पहनने पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि अब इतनी ठंड थोड़े ही है, आप सदन के अंदर इतना गर्म कपड़ा क्यों पहनकर आए हैं?

मुख्यमंत्री जी, आपने ही तो स्वेटर दिये हैं. पिछली बार भी आपने दिया था तब मैं पहना हूं. आप छोटे भाई को देकर भूल जाते हैं. इसलिए मैं कहता हूं कि समय पर दवा खाना चाहिए, नहीं खाइयेगा तो ऐसे ही भुलाते रहिएगा, आप बड़े भाई हैं, मैं छोटा भाई हूं. इसलिए समय पर दवा खाया कीजिए तो नहीं भूलिएगा.”

सुलह के लिए कोर्ट में इंतजार करती रह गईं ज्योति सिंह, नहीं आए पावर स्टार पवन सिंह

0

लाइव सिटीज, पटना: भोजपुरी फिल्म जगत के पावर स्टार कहे जाने वाले अभिनेता सह गायक भाजपा नेता पवन सिंह व उनकी पत्नी ज्योति सिंह का तलाक मामला सुलझ नहीं रहा है। न्यायालय की पहल पर काउंसिलिंग के बाद भी इनके बीच सुलह नहीं हो रहा है। ऐसे में कुटुम्ब न्यायालय की ओर से रीकांउसलिंग की प्रक्रिया शुरू की गयी है। इसे लेकर ज्योति सिंह बुधवार को कोर्ट पहुंचीं, पर पवन सिंह बीमारी के कारण उपस्थित नहीं हो सके। इससे रीकांउसिलिंग नहीं हो सकी।

अब कुटुम्ब न्यायालय की ओर से 24 फरवरी की तिथि निर्धारित की गयी है। ज्योति सिंह के वकील आदित्य नारायण सिंह ने बताया कि कोर्ट की ओर से रीकांउसलिंग के लिए 11 फरवरी की तिथि तय थी। कोर्ट के आदेश पर ज्योति सिंह बुधवार को कोर्ट में उपस्थित हुईं। लेकिन, तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने का हवाला देते हुए पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंच सके। अब कोर्ट की ओर से 24 फरवरी को तिथि निर्धारित की गयी है।

बताया जा रहा है कि अभिनेता सह गायक पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच 2022 से तलाक का मामला चल रहा है। कुटुम्ब न्यायालय की पहल पर पूर्व में काउंसिलिंग भी करायी गयी थी। इसके बाद भी सुलह पर बात नहीं बन सकी। हालांकि लोकसभा चुनाव के पूर्व सुलह की बात को काफी बल मिला था।

छाती में 9mm की बाती डाल देंगे…’, बिहार में BJP नेता को मिली जान से मारने की धमकी

0

लाइव सिटीज, पटना: पटना से एक गंभीर मामला सामने आया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है. इस संबंध में उन्होंने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

नीरज कुमार ने अपने आधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट किया था. इस पोस्ट को कई न्यूज चैनलों ने खबर के रूप में चलाया. इसी खबर को कवर करने वाले एक यूट्यूब चैनल के कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं.

नीरज कुमार का आरोप है कि कमेंट में अश्लील गालियां दी गईं. साथ ही उन्हें गोली मारने और सार्वजनिक रूप से नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई. उन्होंने इन कमेंट्स के स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखे हैं. कमेंट्स में मां बहन की गालियां दी गईं हैं. ये भी लिखा गया है कि ‘छाती में 9mm’ की बाती डाल देंगे.

पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई, 11 बजे सिविल कोर्ट में होगी पेशी

0

लाइव सिटीज, पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की नियमित जमानत याचिकाओं पर आज पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई होगी. उन्हें सुबह करीब 11 बजे बेऊर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत लाया जाएगा. जानकारी के अनुसार दो मामलों में दायर नियमित जमानत याचिकाओं पर सुनवाई का समय लगभग साढ़े 11 बजे निर्धारित है.

इससे पहले 31 साल पुराने धोखाधड़ी कर मकान किराये पर लेने और कब्जा करने के मामले में उन्हें जमानत मिल चुकी है, लेकिन अन्य मामलों में जमानत नहीं मिलने के कारण उन्हें बेऊर जेल में ही रहना पड़ा. आज बुद्धा कॉलोनी थाना में दर्ज सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले और कोतवाली थाना के वर्ष 2017 के एक अन्य मामले में उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई होनी है.

बताया जा रहा है कि बुधवार को भी इन याचिकाओं पर सुनवाई होनी थी, लेकिन सिविल कोर्ट को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी. एहतियातन कोर्ट परिसर खाली कराया गया और पुलिस के विशेष दस्ता व बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच की. इससे पहले भी सिविल कोर्ट को धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं.

अब विजय सिन्हा का चलेगा बुलडोजर, करोड़ों के अवैध कारोबार को 24 घंटे में ध्वस्त करने का आदेश जारी

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा इन अपने विभाग के कार्यों के लिए खूब चर्चा में है. हाल के कुछ दिनों विजय सिन्हा ने अपने विभाग में जिस तरह से लापरवाही बरतने वाले अंचलाधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों पर कार्रवाई की, उसकी खूब चर्चा हो रही है. अब इसी क्रम में विजय सिन्हा का एक और आदेश सामने आया है.

दरअसल राजधानी पटना में अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग के खेल पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है. उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए 24 घंटे के भीतर सभी अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग हटाने का आदेश दिया है.

विजय सिन्हा के इस आदेश के प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है. सरकार का कहना है कि अवैध होर्डिंग और अनियमित पार्किंग की वजह से राज्य को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है. कई स्थानों पर बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापन बोर्ड और सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर अवैध पार्किंग से न सिर्फ यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि नगर प्रशासन की आय पर भी सीधा असर पड़ रहा है.

इसी को देखते हुए प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करने और पूरे सिस्टम की व्यापक समीक्षा करने को कहा गया है. बता दें, पटना शहर में नगर विकास एवं आवास विभाग ने कुल 1092 होर्डिंग, चिन्हित की है, जिसमें 243 सरकारी और 849 अवैध हैं. विजय सिन्हा ने इन्हें हटाने का निर्देश दिया है.

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को राहत, आचार संहिता उल्लंघन मामले में डेहरी कोर्ट ने दी जमानत

0

लाइव सिटीज, रोहतास: रोहतास जिले के डेहरी व्यवहार न्यायालय से भोजपुरी फिल्म जगत के चर्चित अभिनेता और गायक पवन सिंह को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक पुराने मामले में जमानत मिल गई. यह मामला वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज किया गया था. चुनाव के समय बिना अनुमति जुलूस और रैली निकालने के आरोप में डेहरी नगर थाना में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. उसी मामले में न्यायालय द्वारा समन जारी किया गया था, जिसके अनुपालन में पवन सिंह मंगलवार को कोर्ट में पेश हुए.

वहीं, डेहरी कोर्ट परिसर में पवन सिंह के पहुंचते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. हालांकि, पेशी के बाद वे मीडिया के सवालों से बचते हुए नजर आए और बिना कोई प्रतिक्रिया दिए चुपचाप निकल गए. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया.

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह पर चुनाव प्रचार के क्रम में बिना प्रशासनिक अनुमति के जुलूस निकालने और रैली करने का आरोप लगा था. निर्वाचन आयोग द्वारा लागू आदर्श आचार संहिता के तहत ऐसे किसी भी सार्वजनिक आयोजन के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य होती है.

आरोप है कि इसी नियम का उल्लंघन करते हुए डेहरी नगर क्षेत्र में जुलूस निकाला गया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने डेहरी नगर थाना में मामला दर्ज कराया था. मामले में न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए पवन सिंह को समन जारी किया था. काफी समय बाद वे इस समन पर कोर्ट में उपस्थित हुए, जहां से उन्हें जमानत मिल गई.

मुजफ्फरपुर में बड़ी लूट, हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से 10 लाख के जेवरात उड़ाए

0

लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर: बिहार में एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है. सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता इलाके में स्थित गोल्डेन हाउस नामक आभूषण दुकान में हथियारबंद बदमाशों ने करीब 10 लाख रुपये के गहने और नकदी लूट ली. वारदात को अंजाम देने के लिए दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधी पहुंचे थे.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश अचानक दुकान में घुस आए और पिस्टल के बल पर दुकानदार समेत वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया. गोल्डेन हाउस के प्रोपराइटर धर्मेंद्र साह ने बताया कि अपराधियों ने आते ही हथियार तानते हुए चुपचाप सब कुछ सौंपने को कहा. बदमाशों ने तिजोरी और शोकेस में रखे सोने-चांदी के जेवरात के साथ गल्ले में रखी नकदी लूट ली. पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई.

लूट के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. पुलिस आसपास की दुकानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ संदिग्ध फुटेज हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है.

रोहिणी आचार्य ने तेज प्रताप के निजी विवादों पर टिप्पणी करने वालों को घेरा, बोलीं- निजी ज़िंदगी में झांकने वाले निट्ठले होते हैं

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजनीति में निजी जीवन, बयानबाज़ी और आरोप–प्रत्यारोप का ताप लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच आरजेडी नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव से जुड़े विवादों के बीच उनकी बहन रोहिणी आचार्य का तीखा और भावनात्मक बयान सामने आया है। रोहिणी आचार्य ने बिना नाम लिए उन लोगों पर जोरदार हमला बोला है जो दूसरों की निजी ज़िंदगी में ‘ताका–झांकी’ और ‘टीका–टिप्पणी’ कर रहे हैं।

रोहिणी आचार्य ने साफ शब्दों में कहा कि किसी की निजी ज़िंदगी में ताक–झांक और निजी मामलों पर टिप्पणी वही लोग करते हैं, जो या तो निट्ठले होते हैं या फिर जिनकी खुद की फितरत और नियत गंदी होती है। उनका यह बयान सीधे तौर पर तेज प्रताप यादव से जुड़े निजी विवादों के संदर्भ में देखा जा रहा है।

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर सक्रिय आलोचकों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘बिना फीस के वकील बने बैठे भौंकने वाली बेचैन आत्माएं’ हर मसले में घुसने को तैयार रहती हैं। उन्होंने कहा कि दिखावे की चिंता जताने वालों का असली मकसद और मतलब सब समझते हैं।