Home Blog Page 10

बिहार में 4 SDPO बने एएसपी, 4 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

0

लाइव सिटीज, पटना: राज्य सरकार ने चार वरीय पुलिस उपाधीक्षकों (SDPO) को पदोन्नत करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) बनाया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. जारी आदेश के अनुसार पद ग्रहण करने की तिथि से सभी अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर निर्धारित वेतनमान और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा

जिन अधिकारियों को प्रोन्नति मिली है, उनमें पटना के लॉ एंड ऑर्डर SDPO-1 कृष्ण मुरारी प्रसाद, संजीत कुमार प्रभात, राजकुमार शाह और सुमित कुमार शामिल हैं. प्रमोशन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई.

लॉ एंड ऑर्डर SDPO-1 के रूप में कार्यरत कृष्ण मुरारी प्रसाद वर्ष 2013 बैच के पदाधिकारी हैं. इससे पहले वे नालंदा जिले में पदस्थापित थे. पिछले दो वर्षों से वे पटना में लॉ एंड ऑर्डर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उनके कार्यकाल के दौरान राजधानी में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका रही है.

प्रमोशन के बाद शनिवार को कृष्ण मुरारी प्रसाद और संजीत कुमार प्रभात पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के कार्यालय पहुंचे. इस मौके पर SSP ने दोनों अधिकारियों को अशोक स्तंभ का बैच पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

इधर, पटना जिले में तैनात चार पुलिस पदाधिकारियों का तबादला भी किया गया है. SSP कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार फतुहा थानेदार इंस्पेक्टर सदानंद शाह को लाइन क्लोज कर दिया गया है. उनकी जगह इंस्पेक्टर कुमार रौशन को फतुहा का नया थानेदार बनाया गया है. वहीं सब इंस्पेक्टर कमलेश राज को सुलतानगंज थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा सब इंस्पेक्टर रवि कांत को गुलजारबाग टीओपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

पटना में महाशिवरात्रि पर ट्रैफिक अलर्ट, दोपहर बाद कई इलाकों में रहेगा डायवर्जन

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार समेत पूरे भारत में महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जा रहा है. इस दिन राजधानी पटना में अलग-अलग समितियों द्वारा शोभायात्राएं भी निकाली जारी हैं. जिसमें भीड़ को देकते हुए पटना पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें कई रूटों पर ट्रैफिक दोपहर बाद रोक दिया गया और कई जगह डाइवर्ट किया गया है. ये यात्राएं दोपहर 3 बजे से शुरू होकर खाजपुरा शिव मंदिर, बेली रोड पर पहुंचेंगी, जहां भव्य अभिनंदन समारोह होगा

एसपी ट्रैफिक सागर कुमार, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन द्वारा जारी संयुक्त आदेश के अनुसार, एम्बुलेंस, अग्निशमन और अन्य अति आवश्यक वाहनों को छोड़कर सामान्य वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. यात्रा दोपहर 3 बजे से प्रभावी होगी.

प्रमुख ट्रैफिक डायवर्जन (नेहरू पथ/बेली रोड क्षेत्र)

  • राजाबाजार फ्लाईओवर के नीचे दुसरा टीओपी मोड़ से जगदेव पथ मोड़ तक: सभी सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा.
  • रूपसपुर से चिड़ियाखाना गेट नंबर-01 तक: नगर सेवा/सिटी राइड बस/सीएनजी बसें फ्लाईओवर के ऊपर से चलेंगी.
  • जगदेव पथ मोड़ से हवाई अड्डा/आयकर गोलंबर/पटना जंक्शन की ओर आने वाले ऑटो/व्यावसायिक वाहन: जगदेव पथ मोड़ से दक्षिण जगदेव पथ रोड में डायवर्ट होंगे, फुलवारी जेल मोड़ होते हुए गंतव्य पहुंच सकेंगे.
  • दीघा/राजीवनगर/रणजीत कॉलोनी जाने वाले छोटे वाहन: पथ नंबर-04 (अम्बेडकर पथ मोड़) से अम्बेडकर पथ में डायवर्ट, फिर मौर्य पथ होते हुए आशियाना-दीघा रोड से गंतव्य.
  • दुसरा टीओपी मोड़ से पूर्व से पश्चिम जाने वाले वाहन: दुसरा टीओपी से दक्षिण हवाई अड्डा पश्चिमी गेट की ओर डायवर्ट, फिर फुलवारी जेल मोड़ से जगदेव पथ होते हुए आगे.
  • पूर्व से पश्चिम आशियाना/दीघा की ओर जाने वाले वाहन: राजाबाजार फ्लाईओवर के ऊपर से रूपसपुर पहुंचकर यू-टर्न लेकर अम्बेडकर पथ होकर जाएंगे.
  • आशियाना-दीघा रोड से नेहरू पथ आने वाले वाहन: पासपोर्ट ऑफिस मोड़ से अम्बेडकर पथ होते हुए जगदेव पथ मोड़ या फुलवारी जेल मोड़ से पूर्व की ओर जा सकेंगे.

बिहार में दर्दनाक हादसा, बेटी का तिलक चढ़ाकर लौट रहे पिता समेत तीन की मौत, दो की हालत नाजुक

0

लाइव सिटीज, पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हुई है, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. ऑटो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

मृतक और घायल सभी धमदाहा थाना क्षेत्र के कुवारी गांव के निवासी हैं. मृतकों में जागो ऋषि, कृष्णा ऋषि और कंचन देवी शामिल है. जागो ऋषि अपनी बेटी के शादी का तिलक चढ़ाकर परिवार के साथ पटना रेका गांव से ऑटो से वापस लौट रहे थे. खुशी के माहौल में अचानक यह हादसा हो गया, जिससे पूरा परिवार सदमे में है. मृतक जागो ऋषि सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त करने की कोशिश की, लेकिन चालक अब तक नहीं मिला है. घटना के बाद आसपास के इलाके में लोगों में आक्रोश है और पुलिस जांच में जुटी हुई है.

जेल से बाहर आए पप्पू यादव, कहा- सच बोलना इतना तकलीफदेह होगा पता नहीं था

0

लाइव सिटीज, पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली, जब अदालत ने तीन अलग-अलग मामलों में उन्हें जमानत दे दी. जमानत आदेश मिलने के बाद शाम करीब 6 बजे वे बेऊर जेल से रिहा होकर बाहर आए. कोर्ट ने जमानत देते हुए यह शर्त रखी है कि जिस-जिस मामले में सुनवाई होगी, उसमें उन्हें सशरीर उपस्थित होना अनिवार्य होगा.

सांसद की रिहाई की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया. जेल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी रही. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पप्पू यादव जेल से बाहर निकले और मीडिया से बातचीत की.

रिहा होने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि सच बोलना इतना तकलीफदेह होगा कि कोर्ट और थाने के चक्कर काटने पड़ेंगे, यह मुझे नहीं पता था. मुझे समझ में नहीं आता कि प्रशासन ने मेरे साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया?

पप्पू यादव ने कहा कि यह पूरी कार्रवाई एक साजिश के तहत की गई. सरकार में एक-दो लोग हैं जिन्होंने बदमाशी की है. एक दिल्ली के नेता, एक बिहार के नेता और एक पूर्णिया के नेता की यह साजिश है.’

होली पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने दी बड़ी सौगात, दिल्ली और कोलकाता से चलेंगी 26 स्पेशल ट्रेनें

0

लाइव सिटीज, पटना: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए बड़ा फैसला लिया है. पूर्व मध्य रेलवे ने कोलकाता और दिल्ली रूट से बिहार के विभिन्न शहरों के लिए 13 जोड़ी यानी कुल 26 होली स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी जारी की है.

इससे बिहार जाने वाले लाखों यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ गई है और त्योहार पर यात्रा पहले से अधिक आसान हो सकेगी.

रेलवे ने आनंद विहार और नई दिल्ली से शेखपुरा, बरौनी, सुपौल और सीतामढ़ी जैसे रूटों पर विशेष गाड़ियां चलाने का फैसला लिया है. ये ट्रेनें 20 फरवरी से मार्च के पहले सप्ताह तक अलग-अलग तारीखों में चलेंगी. वापसी सेवाएं भी निर्धारित तारीखों पर उपलब्ध रहेंगी. रेलवे अधिकारियों ने संकेत दिया है कि यात्रियों की मांग बढ़ने पर और अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की घोषणा भी की जा सकती है.

04070 आनंद विहार-शेखपुरा 20, 24, 27 फरवरी और 03 व 06 मार्च को आनंद विहार से वापसी में 04069 शेखपुरा – आनंद विहार 20, 24, 27 फरवरी और 03 तथा 06 मार्च को शेखपुरा से चलेगी.

04054 नई दिल्ली – बरौनी 20 फरवरी से 06 मार्च तक नई दिल्ली से वापसी में 04053 बरौनी- नई दिल्ली 22 फरवरी से 08 मार्च के बीच चलेगी.

04060 नई दिल्ली – सुपौल 20 फरवरी से 06 मार्च तक नई दिल्ली से और वापसी में 04059 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 22 फरवरी से 08 मार्च तक.

सुपौल से 04010 दिल्ली – सीतामढ़ी स्पेशल 26 फरवरी और 05 मार्च को दिल्ली से और वापसी में 04009 सीतामढ़ी- दिल्ली स्पेशल 27 फरवरी और 06 मार्च को सीतामढ़ी से.

04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल 27 फरवरी और 06 मार्च को आनंद बिहार से व वापसी में 04013 लोकहा बाजार- आनंद विहार स्पेशल 28 फरवरी एवं 7 मार्च को लौकहा बाजार से.

04066 आनंद विहार- खोरधा रोड जं, स्पेशल 27 फरवरी से 03 मार्च तक आनंद विहार से और वापसी 04065 खोरधा रोड जं. -आनंद विहार स्पेशल 28 फरवरी से 04 मार्च तक प्रतिदिन खोरधा रोध जं. से खुलेगी.

पश्चिम बंगाल में रहने वाले बिहारियों के लिए भी रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं. हावड़ा, सियालदह और कोलकाता स्टेशनों से रक्सौल और मधुबनी के लिए कई ट्रिप लगाए जाएंगे. हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी से अपनी सेवाएं शुरू करेगी.

03043 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 28 फरवरी 07 एवं 14 मार्च को हावड़ा से और 03044 रक्सौल-हावड़ा 01, 08 एवं 15 मार्च रविवार को रक्सौल के बीच चलेगी.

03045 हावड़ा- रक्सौल 01 और 02 मार्च को हावड़ा से वापसी में 03046 रक्सौल-हावड़ा 02 एवं 03 मार्च को रक्सौल से चलेगी.

03183 सियालदह- मधुबनी 28 फरवरी एवं 07 मार्च को सियालदह से, वापसी में 03184 मधुबनी – सियालदह 01 एवं 08 मार्च को मधुबनी से खुलेगी.

03185 कोलकाता – मधुबनी 27 फरवरी को कोलकाता से और 03186 मधुबनी – विहार – लौकहा बाजार स्पेशल 27 फरवरी और 06 मार्च को.

04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल 27 फरवरी और 06 मार्च को आनंद विहार से वापसी में 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल 27 फरवरी से 03 मार्च तक.

04066 आनंद विहार-खोरधा रोड जं. स्पेशल 27 फरवरी से 03 मार्च तक आनंद विहार से और वापसी में 04065 खोरधा रोड जं.- आनंद विहार स्पेशल 28 फरवरी से 04 मार्च तक प्रतिदिन से खोरधा रोड जं. से खुलेगी.
इसके साथ कोलकाता स्पेशल 28 फरवरी को मधुबनी से 03187 कोलकाता – मधुबनी 03 मार्च को कोलकाता से और 03188 मधुबनी – कोलकाता 04 मार्च को मधुबनी से.

08753 दुर्ग- मधुबनी 01 मार्च को दुर्ग से और 08754 मधुबनी – दुर्ग 02 मार्च को मधुबनी के बीच चलेगी.

गेट्स फाउंडेशन संग साझेदारी से मजबूत होगा बिहार का स्वास्थ्य तंत्र: मंगल पांडेय, एमओसी का हुआ नवीनीकरण

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार ने गेट्स फाउंडेशन के साथ चल रहे ’’सहयोग ज्ञापन’’ (एमओसी) का नवीनीकरण पांच वर्षो के लिए पुनः किया। यह समझौता अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा और अगले पाँच वर्षों तक राज्य सरकार के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए स्वास्थ्य समेत कुछ अन्य विभागों को सहयोग प्रदान करेगा। शुक्रवार को पुराना सचिवालय सभाकक्ष में यह समझौता उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति में हस्ताक्षरित की गयी। वर्तमान सहयोग ज्ञापन पर बिहार सरकार की ओर से मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत तथा गेट्स फाउंडेशन की भारत निदेशक श्रीमति अर्चना व्यास ने हस्ताक्षर किए। बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच वर्ष 2010 से सशक्त साझेदारी रही है। पिछले 15 वर्षों में इस समझौते का कई बार नवीनीकरण किया जा चुका है।

उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने इस समझौते के नवीनीकरण के लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को बधाई दी और कहा, “बिहार सरकार राज्य के नागरिकों के जीवन स्तर में सतत सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। हमें प्रसन्नता है कि गेट्स फाउंडेशन का तकनीकी सहयोग और विशेषज्ञता आगे भी हमें प्राप्त होता रहेगा, जिससे हम सामूहिक रूप से बिहार के विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकेंगे।” इस सहयोग ज्ञापन से वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में राज्य की प्रगति को और गति मिल सकेगी।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य ने पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य एवं विकास सूचकांकों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। वर्ष 2011 से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में लगभग आधी कमी आई है। यह सहयोग ज्ञापन राज्य द्वारा पिछले डेढ़ दशक में प्राप्त गति को संस्थागत रूप से सुदृढ़ करते हुए इस परिवर्तनकारी प्रगति को निरंतर बनाए रखने का लक्ष्य रखता है। हमें पूरी उम्मीद है कि गेट्स फाउंडेषन के सहयोग से हम आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के लक्ष्य को बरकरार रखेंगे।

मंगल पांडेय ने कहा, “बिहार ने बीते वर्षों में सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में ठोस और उल्लेखनीय प्रगति प्राप्त की है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य मानकों में सुधार हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता और जमीनी स्तर पर किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है। गेट्स फाउंडेशन के साथ यह नवीनीकृत सहयोग हमें तकनीकी क्षमता सुदृढ़ करने, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुँच बढ़ाने तथा राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में सहायक होगा। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक परिवार को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ हों और बिहार स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान और सशक्त करे।

मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य का मातृ – मृत्यु अनुपात (एमएमआर) भी घटकर 104 हो गया है। सरकार का लक्ष्य है कि सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) 2030 के अनुरूप इसे चरणबद्ध तरीके से 70 तक लाया जाए। उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव दर में भी वृद्धि दर्ज की गई है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) के अनुसार संस्थागत प्रसव दर 76.2 प्रतिशत तक पहुंची है। राज्य में पूर्ण टीकाकरण कवरेज भी 93 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो स्वास्थ्य तंत्र की सुदृढ़ता का प्रमाण है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने कहा, “यह सहयोग केवल कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्थागत क्षमता निर्माण और प्रणाली सुदृढ़ीकरण पर केंद्रित है। गेट्स फाउंडेशन की भारत निदेशक श्रीमति अर्चना व्यास ने कहा, “हम बिहार राज्य के साथ इस साझी यात्रा को आगे बढ़ाने पर गर्व महसूस करते हैं। हमारा उद्देश्य स्वास्थ्य और पोषण के परिणामों में सुधार करना, रोग एवं गरीबी के बोझ को घटाना, और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं तथा आजीविका के अवसरों तक पहुँच को मजबूत बनाना है।

इस सहयोग ज्ञापन के माध्यम से गेट्स फाउंडेशन अपने भागीदारों के साथ मिलकर स्वास्थ्य, कृषि एवं ग्रामीण विभागों में सरकार को तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह, गेट्स फाउंडेशन के निदेशक स्वास्थ्य रजनी वैद्य, गेट्स फाउंडेशन के उपसचिव, स्वास्थ्य डॉ देवेन्द्र खंडैत, गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधि आकाश, डॉ हेमंत शाह, विनोद दुबे एवं राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सांसद पप्पू यादव को तीनों केस में मिली जमानत, बड़ा सवाल- क्या आज आएंगे जेल से बाहर?

0

लाइव सिटीज, पूर्णिया : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को बड़ी राहत मिली है. तीनों केस में उन्हें पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है. बुद्धा कॉलोनी और कोतवाली थाना केस में उन्हें बेल मिली है. साथ ही पूर्णिया के भी एक केस में उन्हें जमानत मिली है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या आज पप्पू यादव जेल से बाहर आ पाएंगे.

पप्पू यादव को बेल मिलने से उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में इसे न्याय की जीत करार दिया है. वहीं राजनीतिक गलियारे में भी इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है.

जानकारी के अनुसार, इन मामलों को लेकर सांसद पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में थे और उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई चल रही थी. शुक्रवार को कोर्ट ने तीनों मामले में उन्हें राहत दे दी और उनकी जमानत याचिका को मंजूर कर लिया गया. कोर्ट के फैसले के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है.

इससे पहले पप्पू यादव को पुराने धोखाधड़ी कर मकान किराये पर लेने और कब्जा करने के मामले में पहले ही बेल मिल चुकी है, लेकिन अन्य मामलों में जमानत नहीं मिलने के कारण बेऊर जेल में ही रहना पड़ रहा था. शुक्रवार को बुद्धा कॉलोनी थाना में दर्ज सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में जमानत मिल गई. वहीं कोतवाली थाने में उनपर 2017 का मामला था. कोतवाली थाना के साल 2017 के एक अन्य मामले में उनकी जमानत याचिका पर भी सुनवाई हुई और कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी.

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के नौवें दिन विपक्षी सदस्यों ने किया सदन के भीतर और बाहर हंगामा, जानें राबड़ी देवी ने क्या कहा

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के नौवें दिन विपक्षी सदस्यों ने सदन के भीतर और बाहर जमकर हंगामा किया. विपक्ष महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर लगातार सरकार को घेरने में जुटा है. शुक्रवार को 11 बजे कार्यवाही शुरू होने से पहले आरजेडी सदस्यों ने नेता विपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में जोरदार हंगामा किया.

इस दौरान राबड़ी देवी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उनके पुराने बयान की याद दिलाते हुए 24 घंटे के अंदर इस्तीफे की मांग की है. बता दें कि राबड़ी देवी ने अन्य सदस्यों के साथ बिहार विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. राबड़ी देवी ने कहा कि सम्राट चौधरी ने कहा था कि 24 घंटे में अपराधियों को पकड़कर सजा दिलाएंगे नहीं तो इस्तीफा देंगे. लेकिन वह कहां इस्तीफा दे रहे हैं? हर दिन लड़कियों की हत्याएं, दुष्कर्म हो रही है. सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में विफल है.

राबड़ी देवी ने कहा कि फुलवारी शरीफ में लड़का लोग लड़की को छत से फेंक दिया. उसको तो सरकार तो कहते हैं कि अपराधियों को 24 घंटा में पकड़कर सजा दिलाएंगे और नहीं पकड़ाया तो इस्तीफा देंगे. लेकिन वह कहां इस्तीफा दे रहे हैं? इस तरह की घटनाएं आए दिन सभी जिलों में हो रही है. लड़कियों का दुष्कर्म, अपहरण, हत्या हो रहा है. सम्राट चौधरी को इस्तीफा देना चाहिए. वह खुद बोलते हैं, हम नहीं बोल रहे हैं

राबड़ी देवी ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर सदन में सरकार को जवाब देना चाहिए. साथ ही विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि कई घटनाओं में रसूखदार लोगों का हाथ है. यही कारण है कि सरकार चुप्पी साधे हुए है. राबड़ी देवी ने पटना नीट छात्रा मौत, फुलवारी शरीफ में छत से गिरकर छात्रा की मौत और दरभंगा में दुष्कर्म के मामलों का हवाला देते हुए डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की है.

पटना में एक और छात्रा की मौत, CCTV में भागते दिखे 2 लड़के, जांच में जुटी पुलिस

0

लाइव सिटीज, पटना: राजधानी पटना में एक छात्रा की मौत से सनसनी फैल गई. वह हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरी और उसकी मौत हो गई, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने मौत पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मृतका के परिवार ने भी पोस्टमार्टम के बाद छात्रा के शरीर पर चोट के निशान होने का दावा किया. साथ ही बदसुलूकी के बाद हत्या की आशंका जताई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

परिजनों के अनुसार छात्रा घर से कोचिंग के लिए निकली थी. कुछ ही देर बाद कोचिंग संचालक की ओर से फोन आया कि उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जब परिजन एम्स पटना पहुंचे, तब तक छात्रा की मौत हो चुकी थी. इस सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजन जब शव को घर ले गए तो शरीर पर चोट के कई निशान देखे गए. इसके बाद मामला और संदिग्ध हो गया

परिवारवालों ने तुरंत शव को दोबारा अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम कराया और आरोप लगाया कि छात्रा के साथ गलत व्यवहार के बाद उसकी हत्या की गई है. उनका दावा है कि यह केवल गिरने का मामला नहीं हो सकता, क्योंकि शरीर पर कई जख्म के निशान मौजूद थे.

इधर, पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनमें दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध बताई जा रही हैं. हालांकि पुलिस अभी इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिल्डिंग में काम कर रहे तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

बिहार में बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली, घायल ने इस शख्स पर लगाया आरोप

0

लाइव सिटीज, सीवान: सिवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अपराधियों ने एक अखबार के पत्रकार रमेश कुमार सिंह को गोली मार दी. घटना पचरुखी बाजार के भवानी मोड़ के पास उस समय हुई जब पत्रकार अपने गांव जसौली खरग लौट रहे थे.

शादी समारोह से लौटने के दौरान भवानी मोड़ से लगभग 100 मीटर आगे बढ़ते ही पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पत्रकार का पीछ करना शुरू कर दिया. अपराधियों ने ओवरटेक कर अचानक फायरिंग कर दी, जिससे पत्रकार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल पत्रकार को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पत्रकार रमेश कुमार को फेफड़े के दाहिनी ओर गोली लगी है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा अस्पताल पहुंचे और घायल पत्रकार से बातचीत कर मामले की जानकारी ली.