Home Blog Page 9

टोल प्लाजा पर नया डिजिटल नियम लागू, कागज अपडेट नहीं तो तुरंत कटेगा ई-चालान

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नकेल कसने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। परिवहन विभाग ने अपनी आधुनिक ‘ई-डिटेक्शन’ तकनीक का विस्तार करते हुए इसे अब राज्य के 41 टोल प्लाजा पर लागू कर दिया है। इससे पहले यह व्यवस्था केवल 31 टोल प्लाजा पर प्रभावी थी, जिसमें अब 10 नए लोकेशन और जोड़ दिए गए हैं।

इस नई व्यवस्था के तहत अब इन 41 टोल प्लाजा से गुजरने वाले उन वाहनों का ऑटोमैटिक ऑनलाइन ई-चालान कट जाएगा, जिनके दस्तावेज अधूरे होंगे। अगर वाहन का फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा या प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) एक्सपायर हो चुका है या अमान्य है, तो सिस्टम बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के तुरंत चालान जेनरेट कर देगा। और ये चालान सीधा आपके मोबाइल पर आएगा।

ई-डिटेक्शन सिस्टम सेंट्रल व्हीकल रजिस्ट्रेशन डेटाबेस के साथ इंटीग्रेट होता है, जिसे नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) मैनेज करता है। टोल प्लाज़ा से गुजरते समय हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे गाड़ी की नंबर प्लेट या FASTag को स्कैन करते हैं। फिर नेशनल वाहन डेटाबेस से डिटेल्स को क्रॉस वेरिफाई करते हैं। अगर कोई जरूरी डॉक्यूमेंट गायब, एक्सपायर या नियमों के मुताबिक नहीं पाया जाता है, तो तुरंत एक ई-चालान जेनरेट किया जाता है और गाड़ी के मालिक के रजिस्टर्ड फोन नंबर पर भेज दिया जाता है।

बिहार की 25 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10-10 हजार, CM नीतीश कुमार डीबीटी से भेजेंगे राशि

0

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं के खाते में 2500 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रत्येक चयनित महिला को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जा रही है.

यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास में आयोजित होगा, जिसमें दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, साथ ही मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे. राज्य के सभी जिलों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जहां जिला स्तर पर राशि वितरण की प्रक्रिया होगी.

बिहार में अब तक मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 1 करोड़ 56 लाख से अधिक महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है. आज के इस चरण में 25 लाख नई महिलाओं को जोड़ा जा रहा है, जिसके बाद कुल लाभार्थी संख्या 1 करोड़ 81 लाख से अधिक हो जाएगी. योजना का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार की कम से कम एक महिला सदस्य को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाना है.

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की राशि का विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वितरण काफी चर्चा में रहा था. विपक्ष ने इसे वोट खरीदने की कोशिश करार दिया था. हालांकि, एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला, जिससे योजना के प्रभाव को सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है. महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की यह पहल चुनावी परिणामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई: लालू यादव और राबड़ी देवी होंगे पेश

0

लाइव सिटीज, पटना: लैंड फॉर जॉब मामले में आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। इस केस में राजद सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत उनके परिवार के कई सदस्य अदालत में मौजूद रहेंगे। रविवार शाम ही लालू यादव और राबड़ी देवी दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

इस मामले में कोर्ट पहले ही लालू-राबड़ी, उनके बेटे तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव, साथ ही बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव समेत कुल 41 लोगों पर आरोप तय कर चुका है। आरोप तय होने के बाद अब इन सभी के खिलाफ नियमित ट्रायल चलेगा। वहीं, इस केस में अब तक 52 लोगों को अदालत बरी कर चुकी है।

करीब 18 दिन पहले हुई सुनवाई के दौरान स्पेशल जज विशाल गोग्ने ने अपने आदेश में कड़ी टिप्पणी की थी। कोर्ट ने कहा था कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि सरकारी नौकरियों के बदले संपत्ति लेने की एक व्यापक साजिश रची गई। जज ने यह भी कहा कि लालू प्रसाद यादव ने कथित तौर पर अपने परिवार—पत्नी, बेटों और बेटियों—के नाम पर अचल संपत्तियां हासिल करने के लिए सरकारी नौकरी को सौदेबाजी का जरिया बनाया।

बिहार में 17 हजार पूर्व सैनिकों की होगी सीधी बहाली, जानिए सरकार ने क्यों उठाया कदम

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. गृह विभाग ने कैबिनेट के फैसले के बाद बिहार स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस (एसएपी) में 17 हजार पदों पर बहाली की प्रक्रिया तेज कर दी है. इस बार सिर्फ सेना से रिटायर्ड जवान ही नहीं, बल्कि अर्धसैनिक बलों से रिटायर्ड कर्मियों को भी मौका दिया जाएगा.

अब तक एसएपी में केवल भारतीय सेना के पूर्व जवानों को कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाता था, लेकिन पहली बार अर्धसैनिक बलों के रिटायर्ड जवानों को भी सीधे नियुक्ति दी जाएगी. सरकार का मानना है कि अनुभवी और प्रशिक्षित जवानों के आने से कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी.

इस योजना को लागू करने के लिए गृह विभाग के उप सचिव ने बजट और वित्तीय मंजूरी मांगी है. प्रस्ताव में जवानों के वेतन में बढ़ोतरी की बात भी शामिल है. जूनियर कमीशंड ऑफिसर का मानदेय 35 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये प्रति माह करने का प्रस्ताव है. एसएपी जवानों का मानदेय 25 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रति माह करने की योजना है

सरकार के अनुमान के मुताबिक 17 हजार पदों पर बढ़े हुए वेतन के साथ भर्ती करने पर राज्य के खजाने पर हर साल करीब 642 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. इसमें 150 अधिकारी, 16300 जवान और 550 अन्य पद शामिल होंगे.

बिहार की आबादी लगभग 13 करोड़ है और इसके मुकाबले पुलिस बल की संख्या कम मानी जाती है. सरकार का मानना है कि इस फैसले से पुलिसिंग में तेजी आएगी और आम लोगों को ज्यादा सुरक्षित माहौल मिलेगा.

कटिहार में भीषण आग, 150 से अधिक दुकानें जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

0

लाइव सिटीज, कटिहार: कटिहार जिले में कुर्सेला हाट बाजार में भीषण आग ने तबाही मचा दी. एनएच-31 किनारे स्थित इस हाट में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. अनुमान लगाया जा रहा है कि 150 से 250 तक दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं. आग की लपटें कई फीट ऊंची उठ रही थीं और धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था.

आग की शुरुआत कुर्सेला दुर्गा मंदिर के पास से बताई जा रही है, जहां कपड़ा, किराना, प्लास्टिक, मसाले और लकड़ी की दुकानें मौजूद हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक होटल में गैस सिलेंडर विस्फोट या शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसके बाद यह पूरे बाजार में भड़क गई. तेज हवाओं ने स्थिति को और भयावह बना दिया, जिससे दुकानदारों को सामान बचाने का मौका भी नहीं मिला.

आग लगते ही बाजार में चीख-पुकार मच गई. दुकानदार अपने दुकानों से सामान निकालने की कोशिश में जुट गए, लेकिन कई जगहों पर लपटें इतनी तेज थी कि लोग बेबस होकर सब कुछ जलते देखते रह गए. हाट में मौजूद कपड़ा और प्लास्टिक की दुकानों ने आग को और भड़का दिया.

राहुल गांधी की उल्टी खोपड़ी है..’ ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस नेता के सवाल उठाने पर भड़के जीतनराम मांझी

0

लाइव सिटीज, पटना: शहर स्थित एसएसपी कोठी के पास एक निजी अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस बिल को राहुल गांधी किसानों के लिए हानिकारक बता रहे हैं, वह पूरी तरह किसानों और आम लोगों के हित में है। 

मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की खोपड़ी उल्टी है, उन्हें असलियत की समझ नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इस बिल से 95 प्रतिशत लोग लाभान्वित होंगे, जबकि केवल 5 प्रतिशत मामलों में लेन-देन से जुड़ी समस्याएं हैं।

उन्‍होंने कहा कि जिससे 95 प्रत‍िशत लोग फायदा में हैं तो थोड़ा-बहुत नुकसान कौन सी बड़ी बात है। उनके अनुसार विपक्ष तथ्यों को तोड़-मरोड़कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है।

राहुल गांधी 5 प्रत‍िशत का हवाला देकर 95 प्रत‍िशत को नजरअंदाज कर रहे हैं। यह बिल पूरी तरह किसानों और आमलोगों के हित में है। केंद्रीय मंत्री मांझी अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि इसी क्रम में कई बार उनके बयान विवादास्‍पद भी बन जाते हैं।  

अगले 10 दिनों में बिहार से सभी नक्सली साफ करेंगे’, गृह मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा दावा

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी अक्सर ही प्रदेश से अपराधियों को खदड़ने की बात करते हैं. ऐसे में उन्होंने शनिवार को बड़ा दावा किया. नक्सलियों को बिहार साफ करने की बात कही.

सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं आपलोगों को आश्वास्त करता हूं कि अगले दस दिनों में बिहार में जितने नक्सली है, वो साफ करेंगे. मेरे पास तो कचड़ा साफ करने वाला भी काम मिला है.

समारोह में मौजूद आम लोगों से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पूछा कि कचड़ा मतलब समझते हैं न? हां, एक तो रोड की सफाई चल रही है और दूसरा अपराधी लोगों की सफाई भी थोड़ा ठीक करना है. एकदम एक-एक अपराधी को ठीक करना है.उद्घाटन करने पहुंचे बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ मौके पर खेल मंत्री सह जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, गिद्धौर विधायक दामोदर रावत, कुश्ती संध के अध्यक्ष विशाल सिंह, खेल और जिला प्रशासन के अधिकारी-पदाधिकारी मौजूद रहे.

लोगों को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह भगवान महावीर के जन्मस्थान पर लोग आते हैं. उसी तरह जंगल की खूबसूरती देखने के लिए भी लाखों लोग आएंगे. जमुई, लखीसराय और मुंगेर का इलाका कुछ चीजों में पीछे जरूर था, लेकिन सब चीजों को आगे ले जाना है.

बांकीपुर की विकास परियोजनाओं पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सख्त, अधिकारियों को दिए तेजी के निर्देश

0

लाइव सिटीज, पटना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक नितिन नवीन द्वारा शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। बैठक में पथ निर्माण के सचिव पंकज पाल, BUIDCO MD अनिमेश पराशर, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, पुल निगम MD जीतेंद्र कुमार समेत संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में नगर निगम, पथ निर्माण, BUIDCO की क्षेत्र में चल रहे विभिन्न योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं समय-सीमा की गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान नवीन ने जलापूर्ति योजना, मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना, सामुदायिक भवन का निर्माण, पथों के निर्माण, नाला उगाही, जल निकासी प्रणाली, स्वच्छता से संबंधित परियोजनाओं समेत अन्य योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाएं गुणवत्ता तरीके से निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूर्ण हों। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नितिन नवीन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन योजनाओं में तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से विलंब हो रहा है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कर गति प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जाए। विशेष रूप से जलजमाव की समस्या से निपटने हेतु नाला निर्माण एवं सफाई कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा प्रत्येक विभाग साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। श्री नवीन ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा को मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनका संकल्प है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र भ्रमण कर जमीनी स्तर पर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करें तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण करें, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करें तथा कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें।

बैठक के समापन में नितिन नवीन ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयास से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का बेहतर लाभ प्राप्त होगा ।

तेज प्रताप यादव की अक्षरा सिंह ने खूब की तारीफ, धन्यवाद दिया, कहा- ‘वे बहुत…’

0

लाइव सिटीज, पटना: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की तारीफ की है. पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह ने तेज प्रताप यादव के लिए जो कहा उसे सुनकर वे गदगद हो उठेंगे.

दरअसल, तेज प्रताप यादव ने पैसे देकर राजपाल यादव की मदद की है. इस पर अक्षरा सिंह ने रिएक्शन दिया. तेज प्रताप यादव की मदद पर कहा, “उनको बहुत-बहुत धन्यावाद… वे बहुत प्यारे इंसान हैं… क्यूट हैं. ये पहल अगर उन्होंने की है तो बिहार के जो अन्य लोग देख रहे होंगे वो सब भी अपने-अपने स्तर से मदद करें तो शायद राजपाल जी हमारे बीच होंगे

इस दौरान पत्रकारों ने एक सवाल किया कि राबड़ी देवी ने कहा है कि सम्राट चौधरी को इस्तीफा दे देना चाहिए. इस पर अक्षरा सिंह ने कहा, “इतना मैं नहीं जानती हूं राजनीति कि कौन इस्तीफा मांग रहा है… क्या बोल रहा है नहीं बोल रहा है… मैं जितना जानूंगी उतना ही बोल पाऊंगी.” 

बता दें कि अक्षरा सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव (2025) के दौरान तेज प्रताप यादव के लिए चुनाव प्रचार किया था. हालांकि तेज प्रताप यादव की हार हो गई. उन्होंने महुआ सीट से चुनाव लड़ा था. उनकी पार्टी के कई प्रत्याशी भी अलग-अलग सीट से उतरे थे, लेकिन किसी की जीत नहीं हुई

बिहार में खुलेंगे 19 नए केंद्रीय विद्यालय, केंद्र ने दी 2135 करोड़ की मंजूरी, देखिये नाम

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने राज्य में 19 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की थी. अब इसके लिए 2135.85 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गई है. इससे राज्य के करीब 30 हजार छात्र-छात्राओं को फायदा मिलने की उम्मीद है. इन नए स्कूलों में मधुबनी जिले को दो केंद्रीय विद्यालयों की सौगात मिली है. यहां पहली बार बालवाटिका (प्री-प्राइमरी) से ही पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी. यानी छोटे बच्चों को भी केंद्रीय विद्यालय की सुविधा मिल सकेगी.

बिहार सरकार ने उन जिलों में जमीन चिन्हित करने का काम पूरा कर लिया है. गया, पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, अरवल, मधुबनी, कैमूर, मधेपुरा, शेखपुरा, भोजपुर, भागलपुर, नालंदा, मुंगेर और दरभंगा में 4 से 5 एकड़ जमीन तय कर रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है. ग्रामीण इलाकों में कम से कम 5 एकड़ जमीन जरूरी रखी गई है, जबकि शहरों में ढाई से 4 एकड़ जमीन पर्याप्त मानी जाती है.

यह जमीन केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) को मुफ्त में दी जाएगी. भवन, क्लासरूम, खेल मैदान और दूसरी जरूरी सुविधाओं के निर्माण के लिए पैसा केंद्र सरकार देगी. जब तक स्थायी भवन नहीं बन जाते, तब तक अस्थायी तौर पर सरकारी भवनों में कक्षाएं चलाई जाएंगी. इसके लिए डीएम को निर्देश दिए गए हैं कि बिजली, पानी और सड़क की सुविधाएं पूरी की जाएं.

फिलहाल देश में 1288 केंद्रीय विद्यालय चल रहे हैं. यहां 14 लाख से ज्यादा छात्र पढ़ाई कर रहे हैं. बिहार में अभी 16 केंद्रीय विद्यालय हैं. नए 19 स्कूल खुलने के बाद यह संख्या बढ़कर 35 हो जाएगी. हर नए केंद्रीय विद्यालय में कुल 1520 सीटें होंगी.

क्लास वन में हर सेक्शन में 40 बच्चों का नामांकन होगा, जिसमें 25 प्रतिशत सीटें शिक्षा का अधिकार (RTE) कानून के तहत रिजर्व्ड रहेंगी. कक्षा 11 में विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकाय मिलाकर 120 सीटें तय की गई हैं.