HomeBiharमांझी ने राष्ट्रगान अपमान मामले में तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा...

मांझी ने राष्ट्रगान अपमान मामले में तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा – तेजस्वी यादव को ज्ञान नहीं, नीतीश कुमार ने …

लाइव सिटीज, गया: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला है. मांझी ने विपक्षी दलों खास कर बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के जरिए मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया दी है. मांझी ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वस्थ हैं और उनके शासन में बिहार तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दिए गए तेजस्वी यादव के बयान को लेकर जीतन राम मांझी ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव को ज्ञान नहीं है, इस कारण वह अलग बयान देते रहते हैं. उनके बयान का कोई मतलब नहीं है. बता दें कि मांझी ने बोधगया में अपने आवास पर शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है. मांझी ने आज गया समाहरणालय के बैठक में भी भाग लिया है.

इन दिनों राष्ट्रगान के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ जोड़ने और बात करने का मामला चर्चा में है और विपक्ष लगातार हमलावर है. वहीं इस बात पर मांझी ने सफाई देते हुए कहा कि कौन कहता है कि अपमान हुआ है? जब सब कह रहे हैं कि अपमान नहीं हुआ है तो पता नहीं विपक्ष क्यों कह रहा है कि अपमान हुआ है. उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव आंख खोल लें और मन को साफ कर लें, नीतीश कुमार ऐसे आदमी हैं जो बिहार जैसे राज्य को चला रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home