Home Blog Page 12

विधान परिषद में हंगामा, सभापति ने मार्शल बुला विपक्षी सदस्यों को बाहर निकलवाया

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा में बजट सत्र का आज मंगलवार को छठवां दिन है. सदन की कार्यवाही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन हिस्सा ले रहे हैं. वहीं कानून व्यवस्था पर सदन के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा आज भी जारी है.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा नवीन ने कहा कि सदन में जो हमें सम्मान मिला है उसके लिए मैं आदर व्यक्त करता हूं. 2006 में मैं पहली बार विधायक बना. मुख्यमंत्री जी ने बिहार की छवि को बदलने का काम किया है. बिहार अगर सम्मान पा रहा है तो हम लोगों के 30 साल के मेहनत का प्रतिफल है. देश के प्रधानमंत्री ने जहां सेवा भाव से काम किया

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशासन लाने में सफलता हासिल की. जनता से हम उसी रूप में जुड़े कि हम जब नहीं भी रहे तो हमारे काम को याद किया जाए. सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हैं. बिहार के विकास के लिए जो कुछ भी मेरी भूमिका होगी उसे मैं निभाने का काम करूंगा.

बिहार विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों से शांति बनाए रखने की अपील की. लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा, और सदन से वॉकआउट कर गए. इस पर संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि, विपक्षी दल मुख्यमंत्री से जवाब की मांग कर रहे है और सरकार जवाब दे रही है.

पप्पू यादव आज जमानत याचिका की लगाएंगे अर्जी: 31 साल पुराने केस में पटना पुलिस ने किया था गिरफ्तार, बेऊर जेल में हैं सांसद

0

लाइव सिटीज, पटना: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की ओर से आज मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट में जमानत याचिका की अर्जी लगाई जाएगी। कल सोमवार को ही उनके वकील बेल फाइल करने वाले थे, लेकिन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल गई। इस कारण कोर्ट के सारे काम ठप हो गए।

कोर्ट बंद करना पड़ा था और पप्पू यादव की बेल समेत अन्य मामलों में सुनवाई टल गई थी। आज MP-MLA कोर्ट यानी ACJM 1 के यहां इस मामले में दोपहर से पहले सुनवाई हो सकती है।

फिलहाल वे पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। बेऊर ले जाने से पहले उनका पीएमसीएच में मेडिकल चेकअप हुआ था। अस्पताल के अधीक्षक राजीव कुमार के अनुसार वे फीट हैं, हालांकि बेऊर जाने के वक्त वे एंबुलेंस में लेटे हुए थे।

इधर, नीट केस में पुलिस 10 नए डीएनए सैंपल लेगी, इससे पहले 18 लोगों की डीएनए रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। वहीं शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक आज बेल के लिए कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

NEET छात्रा मामले को लेकर पप्पू यादव लगातार सरकार और प्रशासन को घेर रहे थे। उन्होंने अस्पताल से जुड़े कुछ लोगों के कथित ऑडियो क्लिप भी जारी किए थे, जिनमें इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए गए थे।

बिहार में फिर लौटी कनकनी, घना कोहरा और पछुआ हवा से बढ़ी ठंड, 15 फरवरी को हल्की बारिश के आसार

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। सुबह और शाम के समय लोगों को तेज कनकनी का एहसास हो रहा है। खासकर मधेपुरा, सुपौल और मधुबनी जिलों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी लगभग जीरो तक पहुंच गई। सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं पछुआ हवा के चलने से ठंड और ज्यादा चुभने लगी है, जिससे लोगों ने फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 15 फरवरी को बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और सुबह-शाम की ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है, जिसकी वजह से कोहरा और ठंडी हवाएं चल रही हैं।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो किशनगंज राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बक्सर और नालंदा में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कई अन्य जिलों में भी घने कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम रही, जिससे सुबह के समय ट्रेनों और वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ा।

अगर फरवरी 2026 के मौसम की तुलना पिछले कुछ वर्षों से करें तो यह महीना अपेक्षाकृत ज्यादा स्थिर और शुष्क बना हुआ है। साल 2025 में इसी समय बिहार के कई हिस्सों में बादल छाए हुए थे और हल्की बारिश भी देखने को मिली थी। हालांकि इस साल अब तक बारिश कम हुई है, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।

होली के बाद बिहार की यात्रा पर निकलेंगे तेज प्रताप यादव, बोले- ‘RJD में अब कुछ नहीं बचा’

0

लाइव सिटीज, पटना: जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने आरजेडी और उनके नेताओं पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने यहां तक कह दिया कि आरजेडी में अब कुछ नहीं बचा है. उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव का फैसला या आदेश भी अब पार्टी में नहीं चलता.

उन्होंने कहा कि जनशक्ति जनता दल का अन्य राज्यों में भी संगठन तैयार हो रहा है. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वे होली के बाद बिहार की यात्रा पर निकलेंगे, जिसके लिए तैयारी चल रही है. तेज प्रताप यादव ने साफ कहा कि आरजेडी अब कार्यकर्ताओं की पार्टी नहीं रह गई है. रोज लोग हमारी पार्टी से जुड़ रहे हैं. अलग-अलग जिलों से आरजेडी के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं. कोई उधर रहना नहीं चाहता है. 

चूड़ा-दही भोज में लालू यादव के आशीर्वाद देने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब सबको पता चल गया है कि असली जनशक्ति जनता दल ही है. बिहार के पूर्व मंत्री ने कहा कि आरजेडी लगातार कमजोर हो रही है, इसलिए पार्टी 25 सीटों पर सिमट चुकी है. 

पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टली, बम से उड़ाने धमकी के बाद कोर्ट में कामकाज ठप

0

लाइव सिटीज, पटना: 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को आज भी जेल में ही रहना होगा. सोमवार को उनकी जमानत पर सुनवाई होनी थी लेकिन ईमेल के जरिए पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरा कामकाज बाधित हो गया. सुरक्षा कारणों से अदालत की कार्यवाही रोक दी गई. अब मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा.

पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात को पटना स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद उनको पीएमसीएच के कैदी वार्ड में रखा गया था. जहां उनका इलाज चल रहा था. हालांकि रविवार देर शाम उनको बेऊर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है.

31 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में पप्पू यादव की गिरफ्तारी हुई है. वर्ष 1995 में गर्दनीबाग थाने में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. आरोप है कि एक मकान किराए पर लेने के दौरान जरूरी तथ्यों को छुपाया गया और बाद में उस मकान का उपयोग सांसद कार्यालय के रूप में किया गया. इसी मामले में अदालत द्वारा पहले गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. बाद में इश्तेहार भी निकाला गया और हाल में कुर्की-जब्ती का आदेश भी जारी किया गया.

अदालत के आदेश के अनुपालन में पटना पुलिस की टीम शुक्रवार की रात मंदिरी स्थित उनके आवास पर पहुंची थी. उस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पुलिस के पहुंचते ही इलाके में हलचल बढ़ गई और समर्थकों की भीड़ भी जुटने लगी.

‘ई जो लड़की है..’ बिहार विधान परिषद में CM नीतीश और राबड़ी देवी में तीखी नोकझोंक

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है. आज विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन के दौरान विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर जोरदार हंगामा किया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के साथ सीएम की बहस हो गई.

असल में मुख्यमंत्री जब सदन में बोल रहे थे, तभी विपक्षी सदस्य वेल में आ गए. दरभंगा और खगड़िया में बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म पर विपक्ष नीतीश कुमार से जवाब मांग रहा था. इसी को लेकर राबड़ी देवी भी लगातार सवाल पूछ रही थीं, जिस पर सीएम भड़क गए.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी और अन्य विपक्षी सदस्यों पर भड़कते हुए कहा, ‘ई लड़की है.. ई तीन गो ज्यादा हल्ला कर रही है, तुमलोगों ने कुछ काम किया था.’ इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उप सभापति से हंगामा करने वालों विपक्षी विधान पार्षदों पर कार्रवाई की मांग की.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब विपक्ष की सरकार थी, तब तो इन लोगों ने कुछ काम नहीं किया. वहीं अब जब हमारी सरकार लगातार काम कर रही है तो ये लोग अड़ंगा डाल रहे हैं.

सीएम ने कहा कि ये लोग जो थे पहले तो कोई काम किया है? जब हमलोगों की सरकार आई है 2005 में तब एक-एक चीज को देख लिया. हर चीज को जानते हैं. ये कोई काम की है. ये लड़की है. इसके जो वो (पति) हट गए कुछ दिन बाद तो इसी को बना दिए. ये लोग कोई काम की है

कब्रिस्तान घेराबंदी पर विधानसभा में हंगामा, सम्राट चौधरी का ऐलान- अब विधायक फंड से होगा काम

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा के पाँचवें दिन सदन में जबरदस्त हंगामे का माहौल देखने को मिला। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर सरकार को घेर लिया। विपक्षी दलों के साथ-साथ एआईएमआईएम के विधायकों ने इस मुद्दे पर जोरदार विरोध दर्ज कराया।

इस पर जवाब देते हुए गृह मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने सदन को बताया कि राज्य सरकार अब विधायक निधि से कब्रिस्तान की घेराबंदी कराएगी। इसके लिए सरकार नियमों और प्रावधानों में बदलाव कर रही है, ताकि स्थानीय स्तर पर इस समस्या का समाधान हो सके। एआईएमआईएम विधायक मो. सरवर आलम के सवाल के जवाब में सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई, जिसके बाद भी विपक्ष का हंगामा कुछ देर तक जारी रहा।

वहीं, सदन की कार्यवाही के दौरान एक और अहम मुद्दा उठा। जदयू विधायक मंजीत सिंह ने गन्ना किसानों की समस्या को सदन में उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि गन्ना किसानों को समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इस पर संबंधित विभाग के मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि अब तक बड़े पैमाने पर गन्ना किसानों को उनकी राशि का भुगतान किया जा चुका है।

मंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों की परेशानी को लेकर पूरी तरह गंभीर है और शेष बकाया राशि भी जल्द चुकाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले पंद्रह दिनों के भीतर गन्ना किसानों को पूरा भुगतान कर दिया जाएगा। हालांकि, जब इस मुद्दे पर फिर से सवाल उठे तो मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप करते हुए कहा—“बार-बार क्यों पूछ रहे हैं?” इसके बाद सदन में माहौल और गरमा गया।

बिहार में घने कोहरे का कहर: 5 जिलों में यलो अलर्ट, कई जगह जीरो विजिबिलिटी

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के कई जिलों में आज सुबह घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने राज्य के 5 जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। समस्तीपुर, गोपालगंज, सुपौल, बगहा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह इतना घना कोहरा छाया रहा कि विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई। हालात ऐसे रहे कि सड़कों पर चल रहे वाहनों को दिन में ही हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

कोहरे की वजह से सड़क यातायात पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। दरभंगा के NH-527B पर घने कोहरे के कारण लो विजिबिलिटी रही, जिसके चलते एक ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और जरूरत न हो तो यात्रा से बचने की अपील की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। फिलहाल बारिश की संभावना बेहद कम है। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बना रहेगा, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

नितिन नवीन के कार्यक्रम को लेकर पटना की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, इन रास्तों से करें सफर

0

लाइव सिटीज, पटना: भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचेंगे. पटना आने के बाद बापू सभागार में उनका अभिनंदन समारोह होगा. कार्यक्रम को लेकर पटना के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. लेकिन लोग आने-जाने के लिए वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

कार्यक्रमों को लेकर एयरपोर्ट से अरण्य भवन, शेखपुरा मोड़, राजवंशी नगर, पुनाईचक, विद्युत भवन, आयकर गोलंबर, डाकबंगला चौराहा, मौर्या होटल होते हुए बापू सभागार (गांधी मैदान) और कदमकुआं स्थित सरकारी आवास और भाजपा प्रदेश कार्यालय, टेलर रोड तक के ट्रैफिक रूट में कई बदलाव किए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से अपील की गई है कि वे कम-से-कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें, ताकि कोई परेशानी ना हो. सगुना मोड़ दानापुर से पूरब हड़ताली मोड़ की ओर आने वाली गाड़ियों को राजा बाजार आरओबी पर अधिक दबाव को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है.

साथ ही बेली रोड पर आने वाली गाड़ियां दक्षिण में जगदेव पथ डीटीओ फुलवारीशरीफ या उत्तर में आशियाना दीघा रोड, दीघा-कुर्जी-राजापुर पुल-अशोक राजपथ का उपयोग कर सकेंगे. जगदेव पथ पर किसी भी प्रकार की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी.

पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई, बेऊर जेल में बंद सांसद पर टिकी निगाहें

0

लाइव सिटीज, पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज कोर्ट में अहम सुनवाई होने वाली है। फिलहाल पप्पू यादव पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। जेल भेजे जाने से पहले उनका पीएमसीएच में मेडिकल चेकअप कराया गया था। अस्पताल अधीक्षक राजीव कुमार के अनुसार पप्पू यादव पूरी तरह फिट हैं, हालांकि बेऊर जेल ले जाते समय वे एंबुलेंस में लेटे हुए नजर आए, जिसको लेकर सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

पप्पू यादव की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने के बाद बिहार की राजनीति में उबाल बना हुआ है। उनके समर्थन और NEET छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रविवार को पटना से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन होते रहे। पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में ‘पप्पू यादव को रिहा करो’ लिखे पोस्टर लिए हुए थे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टर तक जला दिए गए।

वहीं, राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी पप्पू यादव के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। इस प्रदर्शन में NEET छात्रा की पीड़िता मां और परिजन भी शामिल हुए। उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे, जिनमें सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक समर्थक भी शामिल रहे।