Home Blog Page 13

विधानसभा में तृतीय अनुपूरक बजट होगा पेश, 2026-27 के बजट पर चर्चा के बाद सरकार का उत्तर

0

लाइव सिटीज, पटना: दो दिनों की छुट्टी के बाद बिहार विधानसभा बजट सत्र में आज वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा के बाद सरकार का उत्तर होगा. विधानसभा की कार्यवाही 11:00 बजे से शुरू होगी. प्रश्न काल में कई विभागों के प्रश्न आज सदन में पूछे जाएंगे. गृह विभाग, वित्त विभाग, उद्योग विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, साइंस टेक्नोलॉजी विभाग, निर्वाचन विभाग, गन्ना उद्योग विभाग, निगरानी विभाग, सिविल विमानन विभाग जैसे विभागों के सदस्य सवाल पूछेंगे और उसका उत्तर संबंधित विभाग के मंत्री या प्रभारी मंत्री देंगे.

वहीं तृतीय अनुपूरक बजट भी सरकार सदन में पेश करेगी. वहीं विपक्ष दरभंगा में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले और कानून व्यवस्था पर सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकता है.

विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन है. विपक्ष की ओर से कानून व्यवस्था पर लगातार सरकार को घेरने की कोशिश हो रही है. आज भी विपक्ष दरभंगा की घटना को उठा सकता है और सरकार से जवाब मांग सकता है. ऐसे में सदन की कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार है.

भोजन अवकाश के बाद 2:00 बजे से वित्तीय कार्य परिषद में चर्चा होगी. सबसे पहले वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट सदन में पेश होगा. वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव इसे सदन पटल पर रखेंगे.

मुख्यमंत्री ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का लिया जायजा, तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

0

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस परियोजना को तेजी से पूरा किया जा रहा है। बचे हुये कार्य को अप्रैल माह तक पूर्ण कर लिया जायेगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के बचे हुये कार्यों को तेजी से पूर्ण करें। साथ-साथ पहुँच पथ का भी निर्माण कार्य पूर्ण करें ताकि आवागमन निर्बाध और सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पूर्ण होने से इस क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से निर्बाध सड़क सम्पर्कता मिलेगी। इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा। आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में इलाज के लिये पटना पहुँचने में मरीजों को भी काफी सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के प्रथम चरण के लोकार्पण के बाद पटना से राघोपुर तक की सम्पर्कता बहाल हो चुकी है। इस परियोजना के निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण करते रहे हैं और इसे जल्द पूरा करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित करते रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का भार कम होगा तथा उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की सम्पर्कता के लिये लोगों को एक और वैकल्पिक मार्ग मिलेगा, जिससे आवागमन और सुगम होगा। इस पुल के निर्माण से पटना शहर के बाहर से ही लोग उत्तर बिहार के विभिन्न जगहों पर आसानी के साथ आवागमन कर सकेंगे। 

उन्होंने कहा कि आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे से कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना जुड़ेगा, जिससे समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी की तरफ जानेवाले लोगों को काफी सहूलियत होगी और समय की बचत होगी। उन्होंने कहा कि हमलोग राज्य में गुणवत्तापूर्ण सड़कों एवं पुलों का लगातार निर्माण कर आवागमन को सुगम बना रहे हैं।

जीतनराम मांझी ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, कहा: वह नीट छात्रा हत्याकांड में बहुत वोकल हो रहे थे

0

लाइव सिटीज, पटना: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने अमेरिका के साथ ‘ट्रेड डील’, नीट छात्रा हत्याकांड और पप्पू यादव की गिरफ्तारी समेत कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि मामला कानूनी है, इसलिए वह ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहते हैं लेकिन नीट छात्रा हत्याकांड में पप्पू यादव काफी मुखर थे. हालांकि पुराने मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है.

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कहा कि वो नीट छात्रा की हत्या का मुद्दा उठा रहे थे. वह खुद भी बच्ची की नृशंस हत्या की आलोचना करते हैं. जहां तक गिरफ्तारी का सवाल है तो वह उस मामले पर वोकल होकर आवाज बुलंद कर रहे थे. सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन दूसरे मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीट छात्रा के साथ जो हुआ है, वो निंदनीय है. राज्य सरकार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने भी कहा है कि हम लोग सभी जांच एजेंसियों से जांच करा रहे हैं. एसआईटी और सीआईडी ने जांच की है और फिर सीबीआई को जांच के लिए दिया गया है, जिस दिन साक्ष्य पूरे हो जाएंगे, उस दिन कोई भी बचेगा नहीं

जीतनराम मांझी ने कहा कि इस मामले में हम बहुत कुछ नहीं कहना चाहते हैं लेकिन कहा जाता है कि यही के जिन मुद्दों को उन्होंने उठाने का काम किया था, वो मुद्दा नीट छात्रा की नृशंस हत्या हुई है, उसका हम आलोचना करते हैं. उस पर वो (पप्पू यादव) वोकल होकर कुछ काम किया था, उसको डायरेक्ट नहीं करके कोई पुराना मामला में गिरफ्तार किया है.

दरभंगा में पुलिस पर पथराव, जवाब में लाठीचार्ज; किस वारदात के बाद गुस्से में लोग?

0

लाइव सिटीज, दरभंगा : जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना के बाद माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटवा पोखरा के पास 8 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और आरोपी को तुरंत फांसी देने की मांग करने लगे। इसी दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ा।

इस दौरान कई महिलाएं भी सड़क पर उतरकर पुलिस के खिलाफ हंगामा करती नजर आईं।  गुस्साए लोगों ने आरोपी की दुकान और उसके टेम्पो में आग लगा दी, जिससे स्थिति और भी बिगड़ गई। हालात काफी बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और लगातार उपद्रव कर रहे लोगों को शांत कराने में जुटी हुई हैं, ताकि स्थिति को काबू में किया जा सके और कानून-व्यवस्था बहाल रहे।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी देर रात मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। वहीं एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और जरूरी सैंपल जुटाए जा रहे हैं।

CPI के 4 बार MLC रहे केदारनाथ पांडे के बेटे JDU में शामिल, लड़ सकते हैं चुनाव

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भी नेताओं का दल बदल समाप्त नहीं हुआ है. कई नेता आने वाले चुनाव को देखकर दलबदल रहे हैं. पूर्व एमएलसी स्वर्गीय केदार पांडे के पुत्र पुष्कर आनंद भी वामपंथी दल छोड़कर जेडीयू में आज शामिल हो गए हैं. प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता दिलाई है.

स्वर्गीय केदार पांडे सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार बार विधान पार्षद चुने गए. जीवन के अंतिम दिनों तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता के तौर पर ही उनकी पहचान रहे. वामपंथी दल में होने के बावजूद नीतीश कुमार से उनकी नजदीकी यहां जगजाहिर थी. अब उनके बेटे पुष्कर आनंद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को छोड़कर जदयू में शामिल हो गए हैं.

केदार पांडे के निधन के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर उपचुनाव में पुष्कर आनंद ने भी भाग्य आजमाया था लेकिन सफलता नहीं मिली. अब एक बार फिर से जदयू के टिकट पर सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं ऐसी चर्चा है. पुष्कर आनंद का कहना है कि यह तो पार्टी तय करेगी. नीतीश कुमार के काम में विश्वास जताते हुए ही जेडीयू में शामिल हुए हैं.

इंटर परीक्षा के 5वें दिन दो निष्कासित, छह फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के पांचवें दिन शनिवार को राज्यभर के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपत्र हुई। इस दौरान जहां एक ओर परीक्षाएं व्यवस्थित ढंग से संफन हुईं, वहीं कदाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए दो परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया तथा छह फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। 

कदाचार के मामलों में कार्रवाई करते हुए भोजपुर जिले से एक तथा अरवल जिले से एक परीक्षार्थी को परीक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप में निष्कासित किया गया। इस प्रकार शनिवार को दो जिलों से कुल दो परीक्षार्थियों को परीक्षा से बाहर किया गया। नवादा जिले में चार, जबकि नालंदा और लखीसराय जिले में एक-एक फर्जी परीक्षार्थी को दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। इस प्रकार राज्य के तीन जिलों से कुल छह फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए।

परीक्षा समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के परीक्षार्थियों के लिए केमिस्ट्री की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में कला संकाय एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम के परीक्षार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई

बेऊर जेल भेजे गए पप्पू यादव, पुलिस कस्टडी में PMCH में इलाज होगा

0

लाइव सिटीज , पटना: पूर्णिया से सांसद और जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव को कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें पटना के बेऊर जेल लाया गया, जहां एंट्री के बाद इलाज के लिए उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल यानी PMCH ले जाने की तैयारी की गई है। फिलहाल अस्पताल में पुलिस कस्टडी में उनका इलाज होगा। इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार को तय की गई है।

शनिवार सुबह पप्पू यादव को एंबुलेंस से पटना सिविल कोर्ट लाया गया था। यह कार्रवाई 31 साल पुराने एक मामले में हुई है, जिसमें धोखे से कमरा किराए पर लेने का आरोप लगाया गया है। पटना की विशेष अदालत ने इस केस में पप्पू यादव समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश दिया था, जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे उनके पटना स्थित आवास से उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर चली गई। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा, “मुझे नहीं पता मेरा क्या होगा।” गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पटना और आरा समेत कई जगहों पर समर्थक सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। आरा में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला भी फूंका।

इस गिरफ्तारी पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह आवाज दबाने की कोशिश है। वहीं प्रियंका गांधी ने भी गिरफ्तारी के विरोध में पोस्ट कर सरकार पर सवाल उठाए हैं।

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद NEET छात्रा के परिवार ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जहानाबाद में छात्रा के पिता ने कहा कि जो लोग सच्चाई को उजागर कर रहे हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि पप्पू यादव को साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अब हर गांव में दूध बिक्री केंद्र, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला.. जानें कहां खुलेगी सुधा डेयरी

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार ने डेयरी क्षेत्र में क्रांति लाने की बड़ी पहल की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय-3 के तहत ‘कृषि में प्रगति-प्रदेश में समृद्धि’ संकल्प के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक गांव में दुग्ध उत्पादन समिति गठित करने का फैसला लिया है. यह घोषणा मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर की, जहां उन्होंने पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य दिलाने और उनकी आय बढ़ाने पर जोर दिया

राज्य में कुल 39,073 गांव हैं, जिनमें से 25,593 गांवों में पहले से ही दुग्ध उत्पादन समितियां गठित हो चुकी है. शेष गांवों में अगले दो वर्षों के भीतर समितियां बनाने का निर्देश पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग को दिया गया है. इससे पशुपालकों को संगठित तरीके से दूध बेचने का अवसर मिलेगा, मध्यस्थों की भूमिका कम होगी और दूध उत्पादन में वृद्धि होगी.

सात निश्चय-2 के तहत सभी प्रखंडों में सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र स्थापित हो चुके हैं. अब सात निश्चय-3 के अंतर्गत राज्य की सभी 8,053 पंचायतों में सुधा केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है. वर्तमान में केवल 100 पंचायतों में ये केंद्र हैं, जबकि शेष 7,953 पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंत तक केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य है.

नए सुधा दुग्ध बिक्री केंद्रों को प्राथमिकता से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ी जीविका दीदियों को आवंटित किया जाएगा. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलेगा.

मेरे साथ क्या होगा..’ पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, 31 साल पुराना है मामला

0

लाइव सिटीज, पटना: पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की आधी रात को हुई गिरफ्तारी ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दिया है. पटना पुलिस ने शुक्रवार 6 फरवरी की देर रात उनके पटना स्थित आवास पर पहुंचकर 31 साल पुराने मामले में निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया

यह कार्रवाई पटना के मंदिरी इलाके में हुई, जहां भारी पुलिस बल के साथ एसपी सिटी भानु प्रताप सिंह और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में टीम पहुंची थी. गिरफ्तारी के दौरान घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला, जिसमें समर्थकों ने विरोध जताया और नारेबाजी की.

पप्पू यादव लोकसभा सत्र से दिल्ली से पटना लौटे ही थे कि पुलिस टीम उनके घर पहुंच गई. सिविल ड्रेस में आए अफसरों और पांच थानों की टीम ने वारंट दिखाते हुए गिरफ्तारी की कोशिश की. पप्पू यादव ने शुरू में विरोध किया और कहा कि वे शनिवार सुबह खुद कोर्ट में पेश होंगे. उनके समर्थकों और पुलिस के बीच बहस हुई. पप्पू यादव ने चिल्लाकर कहा कि ये लोग उन्हें मारने आए हैं और गिरफ्तारी का वारंट नहीं दिखाया गया, बल्कि संपत्ति कुर्की का कागज निकाला गया.

गिरफ्तारी से पहले पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि यह राजनीतिक साजिश है. उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने पटना में नीट छात्रा की मौत और गर्ल्स हॉस्टल से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा था, इसी कारण उन्हें दबाया जा रहा है. वे बीमार होने का हवाला देते हुए डर जताते हुए कहा कि उन्हें शक है कि उनके साथ कुछ गलत हो सकता है. उन्होंने पुलिस से कहा कि वे पुलिस स्टेशन नहीं, सीधे अदालत जाना चाहते हैं.

पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल- छोटू सिंह

0

लाइव सिटीज, पटना: आज पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश से बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह ने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ शिष्टाचार मुलाक़ात की।इस प्रतिनिधि मंडल में बड़हरा मुखिया प्रतिनिधि राजू कुमार सिंह, शिव शंकर निषाद, अमर सिंह एवं पंकज पटेल शामिल रहे।

मुलाक़ात के दौरान पंचायतों के समग्र विकास, स्थानीय स्तर पर मौजूद समस्याओं के समाधान, जनभागीदारी को सुदृढ़ करने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।

यह पहल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उस दूरदर्शी सोच को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सशक्त कदम है, जिसमें “मजबूत पंचायत – मजबूत बिहार” का संकल्प निहित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पंचायती राज व्यवस्था प्रदेश में पारदर्शिता, विकास और सामाजिक न्याय का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है।विकसित पंचायत, सशक्त बिहार — यही नीतीश कुमार जी की विकासात्मक पहचान है।