Home Blog Page 14

NEET छात्रा हत्याकांड पर राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा – किसी मंत्री या उनके बेटे को बचा रहे हैं

0

लाइव सिटीज, पटना: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की हत्या और कथित दरिंदगी मामले में विधान परिषद में उस समय माहौल गर्म हो गया जब विपक्षी सदस्य सरकार पर मामले में लीपापोती का आरोप लगाने लगे। नेता विरोधी दल राबड़ी देवी ने खुद मोर्चा थाम लिया। सदन के बाहर मीडिया को दिए बयान में पूर्व सीएम और राजद नेता रबड़ी देवी ने कहा कि सरकार के कोई मंत्री या उनका बेटा इसमें शामिल है। उसे बचाने के लिए लीपापोती की कार्रवाई की जा रही है।

विधान परिषद में जहानाबाद की नीट छात्रा का मौत का मामला उठाया गया। रबड़ी देवी ने मिडिया को बताया कि लीपापोती करने के बाद लीपापोती करने के बाद सीबीआई को सौंप दिया गया है। इस कांड में सरकार का कोई आदमी है जिसे बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। हो सकता है कि कोई मंत्री या मंत्री का बेटा ही इसमें संलिप्त हो। उसे बचाने के लिए पूरा खेल किया जा रहा है। सीबीआई जांच में देरी होगी और तबतक मामला ठंडा पड़ जाएगा।

राबड़ी देवी के बयान पर पटलवार करते हुए बीजेपी एमएलसी संजय मयूख ने पलटवार करते हुए कहा कि एनडीए सरकार में किसी भी दोषी को नहीं छोड़ा जाता और ना गलत लोगों को फंसाया जाता है। देश की सबसे मजबूत एजेंसी मामले की जांच कर रही है। यह उन्हें नहीं दिखता। सरकार काम करती है। इस मामले में कोई दोषी नहीं बचेगा। विधानसभा में नीट छात्रा की मौत का मामला उठा। विधायकों ने दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की।

‘पहले अपने पैरों पर तो खड़े हो जाएं नेता प्रतिपक्ष’, विधानसभा में तेजस्वी के बैठकर बोलने पर सत्ता पक्ष ने कसा तंज

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है. आज लगातार दूसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई. सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर दिया और सर्वसम्मति से पास भी हो गया है लेकिन उससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा किया. उन्होंने सत्ता पक्ष के लोगों से पूछा कि बिहार विकास के किस पैमाने पर अव्वल है? इस पर बिहार के मंत्रियों ने कहा कि पहले तेजस्वी को अपने पैरों पर खड़े तो हो जाना चाहिए. पहली बार हमने देखा कि विपक्ष के नेता बैठकर बोल रहे हैं.

बिहार विधानसभा में आज सत्ता पक्ष और विपक्ष की तरफ से गरमा-गरम बहस हुई. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से पूरे बिहार में कई जिलों में दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं का जिक्र किया गया और सरकार के कानून व्यवस्था पर निशाना साधा गया. तेजस्वी ने कहा कि डबल डिजिट में विकास की बात कही जा रही है. डबल इंजन की सरकार भी है, 200 से अधिक विधायक भी हैं और 20 साल से शासन भी है लेकिन बिहार आज सबसे निचले पायदान पर सभी मामले में है. सत्ता पक्ष बताए कि 20 साल के शासन के बाद भी बिहार किस पैमाने पर देश में अव्वल है?

वहीं, सरकार की तरफ से पहले विजय कुमार सिन्हा ने राजद के शासन काल को याद दिलाने की कोशिश की. विपक्ष को चिंतन करने के लिए कहा गया लेकिन बाद सरकार की तरफ से नीतीश कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि 2005 से जब से मुझे सत्ता मिली है, बिहार हर क्षेत्र में बदला है. हमारी सरकार ने तेजी से विकास किया है. पहले कुछ काम नहीं होता था. तेजस्वी के टोका-टोकी करने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘तुम अभी बच्चा हो. तुम्हारा बाप मेरे साथ काम किया है. तुमको भी मानते हैं बैठो

नीतीश कुमार ने केंद्र से मिले सहयोग की भी चर्चा की और प्रधानमंत्री को बिहार का मदद करने के लिए नमन भी किया. नीतीश कुमार ने तेजस्वी पर गंभीर आरोप हुए कहा कि हमने ही मौका दिया था लेकिन जब पैसा कमाने लगा तो हमने हटा दिया. सीएम के संबोधन के बाद विधानसभा में सर्वसम्मति से राज्यपाल के अभिभाषण का धन्यवाद प्रस्ताव पास हो गया.

वहीं, सदन से बाहर निकलकर बिहार के मंत्रियों ने कहा कि तेजस्वी यादव को पहले अपने पैर पर तो खड़ा होना चाहिए. मंत्री महन सहनी ने कहा कि पहली बार हम लोगों ने देखा कि नेता प्रतिपक्ष बैठकर सदन में बोल रहे हैं. तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि मेरे शासनकाल में ही सभी बड़े फैसले हुए हैं. इस पर मदन सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही तेजस्वी भी काम कर रहे थे. वहीं अपराध पर बीजेपी विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि इस सरकार में अपराधियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है. पहले की तरह अपराधियों को संरक्षण नहीं दिया जाता.

ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाए तो जेल तय, बिहार पुलिस को सख्त आदेश

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ निर्देश दिया है कि बस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गाने बजाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. इस आदेश के बाद राज्यभर में पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सार्वजनिक रूप से बजने वाले अश्लील और द्विअर्थी गीत समाज पर बेहद नकारात्मक असर डालते हैं. ऐसे गाने न केवल सामाजिक मर्यादा को कमजोर करते हैं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा को भी ठेस पहुंचाते हैं.

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अब सिर्फ नैतिक मुद्दा नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बन चुका है.गृहमंत्री ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे विशेष अभियान चलाकर बस, ऑटो, टैक्सी, रेलवे परिसरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी रखें. आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माने के साथ जेल की सजा भी संभव है. बिहार पुलिस ने इस संबंध में सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है.

भाई वीरेंद्र का बड़ा खुलासा, बोले- NEET मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन की कार्यवाही के लिए सभी सदस्य बिहार विधानसभा पहुंच रहे हैं। इसी बीच राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सनसनी खेज खुलासा किया है। भाई वीरेंद्र ने कहा है कि अगर वो लोग नीट छात्रा हत्याकांड मामले को लेकर कोई भी बयान देते हैं तो उनके पास पुलिस अधिकारियों का फोन आता है। पुलिस अधिकारी कहते हैं कि आप क्यों इस मामले पर बयान दे रहे हैं, सर ऐसे बयान मत दीजिए। ऐसा नहीं है। भाई वीरेंद्र ने एक बार फिर दावा किया कि सरकार इस मामले में लीपापोती कर रही है। सरकार सभी साक्ष्य को मिटा दी है। इस घटना में बड़े नेताओं के बेटे शामिल हैं इसलिए साक्ष्य मिटा दिया गया है।

भाई वीरेंद्र ने विधानसभा में जोर देकर कहा कि इस घटना में कई बड़े नेताओं के पुत्र शामिल हैं, इसलिए साक्ष्यों को मिटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक छात्रा और उनके परिवार को न्याय दिलाना ही उनका मकसद है, लेकिन राजनीतिक दबाव और सत्ता का दुरुपयोग इस मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सामने आने नहीं दे रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जैसे ही वे मीडिया या अन्य मंचों पर इस मामले को उठाते हैं, उन्हें उच्च अधिकारियों से दबाव का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने आगे कहा कि केवल राजनीतिक बयानबाजी ही नहीं, बल्कि इस हत्याकांड में शामिल लोगों की जांच और न्याय सुनिश्चित करना भी उनकी जिम्मेदारी है। भाई वीरेंद्र ने सरकार पर आरोप लगाया कि सत्ता का संरक्षण पाने के लिए यह घटना intentionally दबाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता के सामने यह मामला उजागर किया जाएगा और यदि न्याय नहीं मिला तो विपक्ष इसके खिलाफ सख्त कदम उठाने को मजबूर होगा।

बिहार के गर्ल्स हॉस्टल को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन, नीट छात्रा की मौत के बाद सरकार सख्त

0

लाइव सिटीज, पटना: पटना में हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के बाद बिहार सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है. गृह विभाग ने प्रदेशभर के गर्ल्स हॉस्टल और लॉज के लिए नई गाइडलाइन जारी की है.

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है और इसके रास्ते में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए. सरकार का उद्देश्य है कि छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को आवासीय स्थलों पर सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल मिले, ताकि वे बिना डर के अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान दे सकें.

नई गाइडलाइन के तहत राज्यभर में चल रहे सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है. हर थाना क्षेत्र में मौजूद हॉस्टलों का पूरा ब्योरा संबंधित थाने में रखा जाएगा. जरूरत पड़ने पर तुरंत जानकारी उपलब्ध हो सके, इसकी जिम्मेदारी महिला हेल्प डेस्क को सौंपी गई है. सरकार का मानना है कि पंजीकरण और रिकॉर्ड व्यवस्था मजबूत होने से किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी और अवैध रूप से संचालित हॉस्टलों पर भी लगाम लगेगी.

गाइडलाइन में यह स्पष्ट किया गया है कि हर गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में 24 घंटे महिला वार्डन की नियुक्ति अनिवार्य होगी. इसके साथ ही वार्डन, गार्ड, रसोइया और सफाईकर्मी सहित सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराया जाएगा. हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा केवल भवन तक सीमित नहीं है, बल्कि वहां काम करने वाले हर व्यक्ति की पृष्ठभूमि की जांच भी उतनी ही जरूरी है. इससे अपराध या उत्पीड़न की आशंका को काफी हद तक कम किया जा सकेगा.

सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत करने के लिए हॉस्टल के मुख्य गेट, गलियारे, डायनिंग एरिया और पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया है. इन कैमरों की रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखी जाएगी. इसके अलावा पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, मजबूत दरवाजे और ताले तथा खिड़कियों में लोहे की जाली को भी अनिवार्य किया गया है. सरकार का कहना है कि बुनियादी सुविधाओं के साथ तकनीकी निगरानी से छात्राओं को ज्यादा सुरक्षित वातावरण मिलेगा.

बिहार में हवलदार ने की आत्महत्या, थाने में खुद को मारी गोली

0

लाइव सिटीज, पूर्णिया: पूर्णिया में बड़ी घटना घटी है. अमौर थाना में पदस्थापित हवलदार ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मार अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. हवलदार का शव थाना परिसर में बने गार्ड क्वार्टर में खून से लथपथ मिला. हवलदार के गले में बुलेट के आर पार होने के निशान हैं. मौके से हवलदार की कार्बाइन और खोखा भी बरामद हुआ है.

मृतक हवलदार की पहचान गया के रहने वाले आलमनाथ भूइयां के रूप में हुई है. मौके पर FSL और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची है. मामले की जांच चल रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, रोजाना की तरह पुलिस कैंटीन का स्टाफ हवलदार के लिए नाश्ता लेकर उनके कमरे पर पहुंचा था. कमरे का दरवाजा खुला हुआ था. अंदर झांकते ही उसने देखा कि हवलदार जमीन पर पड़े हैं और चारों ओर खून फैला हुआ है. इसपर उसके शोर मचाते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे.

घटना की सूचना मिलते ही अमौर थानाध्यक्ष और फिर बायसी डीएसपी जितेंद्र कुमार पांडे थाना परिसर पहुंचे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक हवलदार ने सुबह करीब 8 बजे अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी और तब तक कोई परेशानी नजर नहीं आ रही थी. इसके दो घंटे के भीतर ही ये घटना घटी. मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है.

डिफेंस हब बनेगा बिहार? सम्राट चौधरी ने रखा 1 करोड़ नौकरी-रोजगार का लक्ष्य

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा. इससे न केवल राज्य की औद्योगिक क्षमता मजबूत होगी, बल्कि युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बुधवार को पटना स्थित अपने आवासीय कार्यालय में रक्षा मंत्रालय की ओर से अध्ययन दौरे पर आए एनडीए (राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी) के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ मुलाकात हुई. इस दौरान बिहार में प्रस्तावित डिफेंस कॉरिडोर की योजनाओं, संभावनाओं और विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सार्थक और विस्तृत चर्चा की गई.

उन्होंने कहा कि यह बैठक बिहार के औद्योगिक और सामरिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. पिछले पांच वर्षों के दौरान राज्य में 50 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया गया है. अगले पांच वर्षों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित है.

नीतीश कुमार के बेटे निशांत पहुंचे वृंदावन, कभी पैदल तो कभी ई रिक्शा से किया सफर

0

लाइव सिटीज, पटना: धार्मिक नगरी वृंदावन में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अपने परिवार के साथ दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। यह यात्रा किसी राजनीतिक या औपचारिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थी, बल्कि पूरी तरह निजी और आध्यात्मिक रही।

निशांत कुमार की इस यात्रा की सबसे खास बात उनका सादा अंदाज रहा। वृंदावन की गलियों में वे ई-रिक्शा से घूमते नजर आए। न कोई भारी सुरक्षा व्यवस्था, न VIP प्रोटोकॉल और न ही किसी तरह का तामझाम दिखा। स्थानीय लोगों ने उन्हें आम श्रद्धालु की तरह सहज रूप में घूमते देखा।

वृंदावन प्रवास के दौरान निशांत कुमार ने परिवार के साथ विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए। उन्होंने आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया और कृष्ण नगरी की शांति को नजदीक से महसूस किया। यात्रा के दौरान वे पैदल घूमते और जल निकायों के आसपास भ्रमण करते भी नजर आए।

निशांत कुमार की वृंदावन यात्रा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इनमें वे ई-रिक्शा में सफर करते, गलियों में टहलते और आम श्रद्धालुओं के बीच बिना किसी विशेष पहचान के नजर आ रहे हैं। यही सादगी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, 10 जिलों में कोहरे का कहर; ठिठुरन बढ़ी

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ नजर आ रहा है। राज्य के कई जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मधुबनी, बगहा, बेतिया, गोपालगंज समेत करीब 10 जिलों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी घटकर लगभग 100 मीटर रह गई है। हालात ऐसे हैं कि सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को दिन में भी गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।

कोहरे का असर रेल यातायात पर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। पटना से गुजरने वाली 6 ट्रेनें कोहरे की वजह से अपने तय समय से देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सतर्क रहने और यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

मौसम विभाग ने आज दरभंगा, मुजफ्फरपुर, कटिहार समेत राज्य के 25 जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इन जिलों में विजिबिलिटी 100 मीटर के आसपास रहने की संभावना है। खासकर सुबह और देर रात घनी धुंध छाई रहेगी, जिससे सड़क और रेल यातायात दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने भरी विकास की नई उड़ान-रंजीत कुमार झा

0

लाइव सिटीज, पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्त वर्ष 2026–27 के ऐतिहासिक बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में तेज़ी से आगे बढ़ रहे बिहार की सशक्त तस्वीर प्रस्तुत करता है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2004–05 में बिहार का बजट मात्र ₹23,885 करोड़ था, जो आज वित्त वर्ष 2026–27 में बढ़कर ₹3,47,589 करोड़ हो चुका है। अर्थात् 2005 के मुकाबले बिहार के बजट का आकार लगभग 15 गुना बढ़ा है, जो मुख्यमंत्री जी के कुशल शासन, पारदर्शी व्यवस्था और विकासोन्मुख नीतियों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

श्री झा ने कहा कि यह बजट सात निश्चय पार्ट-3 के लक्ष्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार अवसर सृजन, किसानों की आय वृद्धि, उद्योगों को गति देने, शिक्षा के सुदृढ़ीकरण तथा गाँव से शहर तक निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत रोडमैप प्रस्तुत करता है।

उन्होंने कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को वार्षिक ₹3,000 की अतिरिक्त सहायता की घोषणा को अन्नदाताओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आय बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

प्रदेश महासचिव ने कहा कि यह बजट माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की जनता के प्रति संवेदनशीलता, उनकी जनकल्याणकारी सोच और विकसित बिहार के संकल्प का जीवंत प्रतिबिंब है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बिहार देश के शीर्ष विकसित राज्यों की श्रेणी में स्थान प्राप्त करने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर होगा।