Home Blog Page 15

अनंत सिंह ने नीतीश के पांव छूए, शपथ के लिए जेल से विधानसभा पहुंचे थे दबंग नेता

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। मंगलवार को बजट सत्र के दौरन विधानसभा के अंदर खास तस्वीर नजर आई। बेऊर जेल में बंद मोकामा से जदयू के विधायक अनंत सिंह शपथ लेने के लिए बिहार विधानसभा पहुंचे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अनंत सिंह को पुलिस बिहार विधानसभा में लेकर पहुंची। विधानसभा में मोकामा विधायक ने शपथ ग्रहण किया।

विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई सदस्य मौजूद थे। इस बीच अनंत सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहुंचे। अनंत सिंह ने सदन अंदर झुककर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छुए और फिर वो कुछ समय के लिए वहां हाथ जोड़कर भी खड़े रहे। अनंत सिंह ने खड़े होकर विधायक पद की शपथ ली है।

बता दें कि अनंत सिंह चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में बेऊर जेल में बंद हैं। बिहार चुनाव के वक्त जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में अनंत सिंह पर संगीन आरोप लगे थे। जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था। हालांकि, अनंत सिंह ने जेल के अंदर से ही चुनाव लड़ा था और वो चुनाव जीत भी गए थे।

वित्त मंत्री ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ का बजट, पिछले बजट के मुकाबले 9.8 फीसदी अधिक

0

लाइव सिटीज, पटना: नीतीश सरकार ने 2026-27 का बजट पेश किया। सरकार ने 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ का बजट पेश किया है, जो पिछले बजट 3.16 लाख करोड़ से 30,694.74 करोड़ ज्यादा है। बिहार में 5 नए एक्सप्रेस-वे बनेंगे। सभी सिंगल लेन वाली सड़कें डबल होंगी।

वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा, ‘पिछले कुछ सालों में बजट का आकार बढ़ा है। ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान से बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा।’

2025-26 में बिहार की आर्थिक वृद्धि 14.9 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। बिजेंद्र यादव ने 12 मिनट में बजट का भाषण खत्म किया।

शिक्षा एवं उच्च शिक्षा: ₹ 68,216.95 करोड़

2. ग्रामीण विकासः ₹23,701.18 करोड़

3. स्वास्थ्यः ₹21,270.40 करोड़

4. गृह विभाग (पुलिस-प्रशासन): ₹20,132.87 करोड़

5. ऊर्जा विभागः ₹ 18,737.06 करोड़

6. सड़क निर्माण (ग्रामीण + शहरी): ₹18,716.97 करोड़

7. कल्याणकारी विभाग – ₹13,202.38 करोड़

बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य है।

94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाने का लक्ष्य है।

चौथे कृषि रोड मैप को बढ़ावा दिया जाएगा।

उद्योग में 50 करोड़ का निजी निवेश।

5 नए एक्सप्रेस-वे, गरीबों के लिए आवास।

नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बिहार दौरा, 10 हजार कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में होगा ऐतिहासिक स्वागत

0

लाइव सिटीज, पटना: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं. बिहार BJP के पूर्व अध्यक्ष और उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि नितिन नवीन 9 फरवरी को पटना पहुंचेंगे और 10 फरवरी को शाम में दिल्ली वापस लौटेंगे. पटना एयरपोर्ट से बापू सभागार तक उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, जहां जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे

बापू सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में करीब 10,000 कार्यकर्ता शामिल होंगे. इस कार्यक्रम के जरिए नितिन नवीन सीधे जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और संगठन को मजबूती देने का संदेश देंगे। इसके अलावा, वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे.

10 फरवरी को नितिन नवीन विधानसभा का दौरा करेंगे, जहां पार्टी नेता उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद वह अपने विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर जाएंगे और आम लोगों से मिलकर उनसे संवाद करेंगे. इस दौरे का उद्देश्य न केवल पार्टी संगठन को मजबूत करना है बल्कि आम जनता के बीच संपर्क बढ़ाना भी है. पूरे बिहार के लिए यह गर्व की बात है कि 45 साल के नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं.

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा की मौत, कैंपस में मचा हड़कंप

0

लाइव सिटीज, मधेपुरा: जिले के बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार को एक 20 वर्षीय छात्रा का शव उसके कमरे से मिला है. मृत छात्रा मुजफ्फरपुर जिले की निवासी थी, जो सिविल इंजीनियरिंग सेकेंड ईयर (थर्ड सेमेस्टर) की छात्रा थी. घटना की सूचना तब मिली जब छात्रा काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आईं और दरवाजा अंदर से बंद था. हॉस्टल प्रशासन और सहपाठियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तब शव खिड़की के पास पाया गया.

कमरे का दरवाजा न खुलने पर हॉस्टल की अन्य छात्राओं और कर्मचारियों ने इसे तोड़ा. अंदर प्रवेश करते ही सभी हैरान रह गए, क्योंकि छात्रा का शव सामने था. सूचना मिलते ही कॉलेज में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस को तुरंत सूचित किया गया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है, वो मधेपुरा पहुंच रहे हैं. पुलिस के अनुसार परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन कोई सुसाइड नोट या अन्य सबूत अभी सामने नहीं आया है. पुलिस सभी संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है.

अब रजिस्ट्री कार्यालय के चक्कर नहीं — जून से ऑनलाइन जमीन रजिस्ट्री सिर्फ ₹600 में

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में जमीन से जुड़े दस्तावेज निकालने की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है. राज्य के निबंधन कार्यालयों में सुरक्षित रखे गए वर्ष 1908 से अब तक के रजिस्ट्री पेपर जून महीने से ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे

इससे लोगों को वर्षों पुराने दस्तावेजों के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्कैनिंग कार्य को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है.

विभागीय अधिकारियों के अनुसार अगले तीन महीनों में स्कैनिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. इसके बाद जून से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://nibandhan.bihar.gov.in पर 1908 से अब तक के सभी उपलब्ध रजिस्ट्री दस्तावेज अपलोड कर दिए जाएंगे.

खास बात यह है कि वर्ष 1990 से 2005 तक के रजिस्ट्री पेपर पहले ही स्कैन कर ऑनलाइन किए जा चुके हैं, जबकि 2006 के बाद की रजिस्ट्री प्रक्रिया पहले से कंप्यूटराइज्ड है.

इंटर परीक्षा का दूसरा दिन, पहली पाली में गणित तो दूसरी पाली में पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का सफल आगाज हो चुका है. पहले दिन बायोलॉजी, फिलॉसफी और इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराई गई. अब परीक्षा के दूसरे दिन आज 3 फरवरी को राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए गणित और कला संकाय के छात्रों के लिए राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें विज्ञान संकाय के परीक्षार्थियों के लिए मैथमेटिक्स (गणित) विषय की परीक्षा होगी. वहीं, द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कला संकाय के छात्रों के लिए पॉलिटिकल साइंस (राजनीति शास्त्र) विषय की परीक्षा ली जाएगी. इसके साथ ही व्यावसायिक पाठ्यक्रम (वोकेशनल कोर्स) के छात्रों के लिए फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा भी दूसरी पाली में कराई जाएगी.

बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर समिति द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है. परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा. ऐसे में सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके. विलंब से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

नीट कांड पर तेज प्रताप यादव ने नीतीश सरकार को घेरा, जानें क्या कहा

0

लाइव सिटीज, पटना: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने पटना नीट कांड पर नीतीश सरकार को घेरा. वे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर उन्होंने यूजीसी अधिनियम 2026 पर भी अपना पक्ष रखा. साथ ही बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बजट अभिभाषण पर भी उन्होंने रिएक्शन दिया.

तेज प्रताप यादव ने कहा कि पटना नीट कांड में राज्य सरकार द्वारा जांच में बहुत देरी करना बेहद ही निंदनीय है. जांच प्रक्रिया में प्रशासनिक मिलीभगत के कारण अंत में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की मांग करना राज्य के प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है.

तेज प्रताप यादव ने कहा, “हम इस दुख की घड़ी में नीट कांड की पीड़िता और उसके परिवार के साथ हैं. हमारी संवेदनाएं हैं. साथ ही हम राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय देने की मांग करते हैं

राजभवन में चार राज्यों के स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, ओम कुमार सिंह हुए शामिल

0

लाइव सिटीज, पटना: राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर राजभवन परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक एकता, संघीय भावना और विविधता में एकता का संदेश दिया गया।

आयोजित कार्यक्रम में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने भी शिरकत की। उन्होंने चारों राज्यों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को नमन करते हुए कहा कि इन राज्यों ने देश के विकास और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों की संस्कृति से जुड़े प्रस्तुतियों और वक्तव्यों के माध्यम से भारत की बहुरंगी परंपरा को प्रदर्शित किया गया। ओम कुमार सिंह ने राजभवन द्वारा इस प्रकार के आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आपसी सद्भाव, सांस्कृतिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी उपस्थित रहे। आयोजन का माहौल उत्सवपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा।

जानकी कुटीर का भव्य उद्घाटन, अयोध्या में रोज़ उमड़ रही है हज़ारों की भीड़

0

लाइव सिटीज, पटना: पावन नगरी अयोध्या में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की श्रृंखला के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जानकी कुटीर का उद्घाटन किया गया, साथ ही महर्षि वाल्मीकि जी, माता सीता एवं लव-कुश की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण संपन्न हुआ।

जानकी कुटीर नामक यह अतिथि गृह डॉ. डी राम के एक करोड़ रुपये के सहयोग से निर्मित किया गया है। इसका संचालन निखिल भारतीय तीर्थ विकास समिति के तत्वावधान में चल रहे अमावा मंदिर परिसर में किया जाएगा। जानकी कुटीर नामक अतिथि गृह को सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इसी परिसर में श्रद्धालुओं के लिए राम रसोई का भी सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है, जहां निरंतर सेवा कार्य जारी है। जहां प्रतिदिन करीब 10 हजार से अधिक भक्त निःशुल्क भोजन करते हैं। इस निःशुल्क भोजन व्यवस्था में  सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात्रि का भोजन शामिल है।

कार्यक्रम में काफी संख्या में  गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से श्रीमती अनिता कुणाल, सायन कुणाल, डॉ. डी राम, पूर्व आईएएस दिनानाथ पांडेय, चंद्रकांत शुक्ला, डॉ. एसएस. झा, पंकज कुमार सहित अन्य विशिष्टजन एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने जानकी कुटीर को श्रद्धालुओं के लिए सुविधा एवं सेवा का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए इसे अयोध्या के तीर्थ विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम का समापन धार्मिक अनुष्ठानों एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

इंटर परीक्षा के पहले दिन हंगामा, लेट पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने चलाईं लाठियां

0

लाइव सिटीज, बेगूसराय: बिहार में आज से इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की शुरुआत होते ही बेगूसराय में कानून-व्यवस्था की परीक्षा भी शुरू हो गई। पहले ही दिन एक परीक्षा केंद्र पर उस वक्त अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया, जब देर से पहुंचे कुछ छात्रों ने परीक्षा केंद्र में जबरन घुसने की कोशिश की। हालात इतने बिगड़े कि मौके पर तैनात पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

दरअसल पहली पाली की परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे निर्धारित था और बोर्ड के निर्देश के मुताबिक परीक्षार्थियों को 9:00 बजे से पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य था। जो छात्र समय पर पहुंचे, उन्हें जांच के बाद अंदर जाने दिया गया। लेकिन करीब दर्जन भर छात्र 9 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पहुंचे, जहां उन्हें मुख्य गेट बंद मिला। यहीं से बवाल की शुरुआत हो गई।

लेट पहुंचे छात्रों ने पहले गेट पर बहस शुरू की, फिर हंगामा और धक्का-मुक्की पर उतर आए। कुछ छात्रों ने परीक्षा केंद्र का गेट फांदकर अंदर घुसने की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और छात्रों को खदेड़ने के लिए लाठियां भांजनी पड़ीं। इसी बीच गेट खुलने की अफरा-तफरी में कुछ छात्र परीक्षा केंद्र के अंदर दाखिल होने में कामयाब हो गए।