Home Blog Page 16

नीट छात्रा की मौत पर बोले भाई वीरेंद्र, फांसी की सजा नहीं हुई तो हमारी बहू-बेटियों..

0

लाइव सिटीज, पटना: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब तक रहस्य बना हुआ है। यह गुत्थी कब सुलझेगी, फिलहाल कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने इसकी जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश जरूर कर दी है, लेकिन सवाल अब भी जस का तस बना हुआ है।

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो गया है और विपक्ष ने साफ कर दिया है कि नीट छात्रा की मौत का मुद्दा विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों में जोर-शोर से उठाया जाएगा। सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर के बाहर राजद, कांग्रेस और भाकपा माले के नेताओं ने सरकार पर जमकर हमला बोला।

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि अगर इस कांड के दोषियों को सख्त सजा नहीं मिली तो यह हमारी बहू-बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस तरह नीट छात्रा के साथ अन्याय हुआ है, उसे मीडिया को प्रमुखता से उठाना चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर दोषियों को फांसी नहीं दी गई तो आने वाले समय में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

Bihar Budget Session 2026:  तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर पहुंचे, NEET मामले पर हंगामा

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को हंगामेदार माहौल में हुई। सत्र के पहले ही दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व्हील चेयर पर विधानसभा पहुंचे। पैर के अंगूठे का ऑपरेशन होने के बावजूद उन्होंने सदन की कार्यवाही में शामिल होकर राजनीतिक सक्रियता का संदेश दिया

तेजस्वी यादव का व्हील चेयर पर विधानसभा पहुंचना सत्र की सबसे बड़ी तस्वीर बनकर सामने आया। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बावजूद उनका सदन में आना विपक्षी खेमे के लिए मनोबल बढ़ाने वाला माना जा रहा है। उनके पहुंचते ही विधानसभा परिसर में हलचल तेज हो गई

बजट सत्र की शुरुआत सेंट्रल हॉल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के संयुक्त अभिभाषण से हुई। इसके बाद सरकार की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा, जिसमें राज्य की आर्थिक स्थिति और विकास से जुड़े आंकड़े सामने रखे जाएंगे

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि NEET छात्रा मामले में राजनीति की जा रही है। उन्होंने दोषियों को फांसी देने की मांग दोहराई। वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि केस CBI को सौंप दिया गया है और आरोपी किसी हाल में नहीं बचेंगे।

बिहार बोर्ड 12वीं एग्जाम आज से शुरू, इन बातों का रखें ध्यान, ह़ॉल में न करें ये गलती  

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा आज से शुरू हो रही है. ऐसे में एग्जाम को सही और निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. ये परीक्षाएं 13 फरवरी तक चलेगी. एग्जाम को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा. पहला शिफ्ट सुबह 9.30 से शुरू होगा. हालांकि,  दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शुरू होगी. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटे पहले पहुंच जाएं.

जो भी उम्मीदवार बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं उन्हें हॉल में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसके बारे में जान लें. एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राज्यभर में 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. पटना जिले में इंटरमीडिएट के एग्जाम के लिए कुल 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिससे अभ्यर्थी को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े. इस दौरान 13.17 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में हिस्सा लेंगे. सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं. 

ऐसे में अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स  लाने या उसके यूज की परमिशन नहीं है. बिहार बोर्ड की ओर से जारी हुई सूचना के अनुसार, अगर कोई स्टूडेंट परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय के बाद पहुंचता है और फिर जबरदस्ती परीक्षा परिसर में प्रवेश करता है, तो इसे क्रिमिनल ट्रेसपास मानते हुए अभ्यर्थी को 2 साल के लिए निष्कासित कर दिया जाएगा. इसके अलावा उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी

पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों का सफर हुआ आसान, सभी 5 एयरोब्रिज शुरू, अब सीधे टर्मिनल से होगी विमान में एंट्री

0

लाइव सिटीज, पटना: पटना के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट ( पटना एयरपोर्ट ) पर अब पैसेंजर की भीड़ नहीं लगेगी। पटना एयरपोर्ट की नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग में सभी पांच पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज (एयरोब्रिज) पूरी तरह से चालू कर दिए गए हैं। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) से मंजूरी मिलने के बाद 31 जनवरी से चौथे और पांचवें एयरोब्रिज को चालू कर दिया गया

चौथे पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज (एयरोब्रिज-4) का उद्घाटन दिल्ली से पटना आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1746 से हुआ। विमान 178 यात्रियों के साथ पार्किंग बे नंबर 10 पर पहुंचा और बिना किसी रुकावट के बोर्डिंग गेट नंबर 12 से जुड़ गया। वापसी की फ्लाइट, AI-1819 पटना से दिल्ली के लिए 177 यात्रियों के साथ रवाना हुई, जो नई सुविधा के लिए एक स्मूथ शुरुआत थी

इसी तरह, पांचवां पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज इंडिगो की फ्लाइट 6E-6549 से दिल्ली से पटना के लिए शुरू हुआ, जो 175 यात्रियों के साथ बे नंबर 6 पर पहुंचा और बोर्डिंग गेट नंबर 12A से जुड़ा। वापसी की फ्लाइट, 6E-6550 पटना से दिल्ली के लिए 178 यात्रियों को लेकर गई, जिससे पांचवें ब्रिज के सफल कमीशनिंग की पुष्टि हुई।

आज से बिहार का बजट सत्र, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, 3 फरवरी को पेश होगा बजट

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू हो रहा है और यह 27 फरवरी तक चलेगा. पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण होगा और आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश होगा. वहीं, 3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव वित्तीय वर्ष 2026- 27 का बजट पेश करेंगे. विभागीय बजट के साथ कई विधेयक पर चर्चा के बाद सरकार उसे सदन से स्वीकृत कराने की कोशिश की जाएगी

19 दिनों में सरकार की ओर से बजट के साथ तृतीय अनुपूरक बजट भी लाया जाएगा और अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी. राजकीय विधायक भी लाया जाएगा. पहले दिन छोड़कर 18 दिन प्रश्न काल, ध्यानकर्षण भी होंगे. इसमें सरकार को सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर देना होगा.

विधानसभा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 2 फरवरी को 11:00 से विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी और 11:30 बजे सेंट्रल हॉल में राज्यपाल दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे. पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी पेश होगी और शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही समाप्त हो जाएगी.

3 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव पेश करेंगे और राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. 4 फरवरी को शब-ए-बरात के कारण छुट्टी रहेगी. 5 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद सरकार का उत्तर होगा. 6 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा होगी.

7 और 8 फरवरी को शनिवार-रविवार होने के कारण बैठक नहीं होगी. 9 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा होगी और सरकार का उत्तर होगा. 10 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुदान मांगों पर चर्चा होगी और उस पर मतदान भी होगा. 11 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी और सरकार का उत्तर होगा. इसके साथ ही इससे संबंधित विनियोग विधेयक भी सरकार पास कराएगी

बजट 2026 को सीएम नीतीश ने बताया देश के लिए बेहतर, कहा – रेल कॉरिडोर बनने से बिहार को काफी फायदा होगा

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट 2026 को सकारात्मक और स्वागत योग्य बताते हुए कहा है कि यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर पेश किया गया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि बजट प्रगतिशील और भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इस बजट के जरिए केंद्र सरकार ने देश की विकास गति को तेज करने के लिए कई अहम और दूरगामी कदम उठाए हैं.

नीतीश कुमार ने कहा कि बजट में देशभर में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा बिहार के लिए खास महत्व रखती है. वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से राज्य के कई हिस्सों को सीधा लाभ मिलेगा. इसके साथ ही 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग विकसित किए जाएंगे, जिनके तहत पटना और वाराणसी में जहाज मरम्मत की सुविधाएं उपलब्ध होंगी. जलमार्गों के विस्तार से बिहार के शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी.

मुख्यमंत्री ने बजट में टेक्सटाइल पार्क, महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना और सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रुपये के समर्थन को रोजगार के लिहाज से अहम बताया. उन्होंने कहा कि बिहार में निवेश, आधारभूत ढांचे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. साथ ही सभी जिलों में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा से उच्च शिक्षा में लड़कियों को सुविधा मिलेगी. नीतीश कुमार ने बेहतर बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया.

पुराने सामान को नए डिब्बे में…’, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बजट पर उठाए सवाल

0

लाइव सिटीज, पटना: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने इस बजट में कई बड़ी घोषणाएं की लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं हुआ. अब इसे लेकर जहां सत्ता पक्ष के नेता इस बजट को सही बता रहे हैं तो वहीं विपक्षी नेता सरकार पर हमलावर हैं.

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने इस बजट को पुराने सामान को नए डिब्बे में नए लेबल के साथ परोसने जैसा बताया. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा-“अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोत्तरी कैसे होगी? इस पर बजट में कोई स्पष्टता नहीं है, डिजिटल कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा देने की बात की गई है, मगर देश की शिक्षित व गैर-शिक्षित युवा आबादी के लिए यथार्थ में जॉब-क्रिएशन कैसे और किन-किन सेक्टर्स में होगा? देश के इस सबसे गंभीर मसले पर भी बजट में कोई स्पष्ट रोड मैप नहीं है

रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा-“बिहार के लिए बाढ़ प्रबंधन, बाढ़ की रोक थाम, बाढ़ के पश्चात पुनर्वास की व्यवस्था एवं सिंचाई के संसाधनों के निर्माण व विकास के लिए विशेष-पैकेज दिए जाने की बेहद जरूरी व पुरानी मांग के लिए बजटीय प्रावधान का नहीं होना निराशाजनक है.

केंद्रीय बजट 2026–27: विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करता जन-केन्द्रित रोडमैप- नीतीश मिश्रा

0

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर पूर्व मंत्री सह झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट तीन कर्तव्य – “आर्थिक विकास को गति देना, जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए क्षमता निर्माण करना और सबका साथ – सबका विकास के सिद्धांत के तहत समावेशी प्रगति सुनिश्चित करना” पर आधारित है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी रोडमैप प्रस्तुत करता है जिसका लाभ बिहार जैसे विकासशील राज्यों को भी मिलेगा।

नीतीश मिश्रा ने कहा कि बजट में कुल व्यय को ₹53.5 लाख करोड़ तक रखा गया है तथा लगभग ₹17.1 लाख करोड़ का प्रभावी पूंजीगत व्यय यह स्पष्ट करता है कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता निवेश आधारित विकास है। बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और रोजगार सृजन पर दिया गया जोर बिहार में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने में सहायक होगा।

उन्होंने कहा कि वित्तीय अनुशासन इस बजट की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। वित्तीय घाटे को GDP के 4.3 प्रतिशत तक सीमित करना और ऋण-से-GDP अनुपात को घटाकर 55.6 प्रतिशत पर लाना यह दर्शाता है कि सरकार आर्थिक मजबूती के साथ-साथ राजकोषीय जिम्मेदारी को भी समान महत्व दे रही है। इससे देश की आर्थिक स्थिरता और वैश्विक विश्वास और मजबूत होगा।

नीतीश मिश्रा ने कहा कि आंतरिक जलमार्गों के विकास के अंतर्गत पटना में शिप रिपेयर इकोसिस्टम स्थापित करने का प्रावधान बिहार के लिए विशेष महत्व रखता है। इससे गंगा आधारित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय युवाओं के लिए कौशल विकास के अवसर पैदा होंगे और राज्य में लॉजिस्टिक्स एवं सहायक उद्योगों को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पूर्वोदय राज्यों पर केंद्रित पहल के तहत औद्योगिक विकास, पर्यटन विस्तार और शहरी परिवहन जैसी योजनाओं से बिहार को प्रत्यक्ष लाभ होगा। पूर्वी भारत के आर्थिक उत्थान की यह दिशा बिहार की क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी।

युवाओं के संदर्भ में नीतीश मिश्रा ने कहा कि ₹10,000 करोड़ के SME ग्रोथ फंड, MSME क्षेत्र के लिए बेहतर ऋण व्यवस्था और पुराने औद्योगिक क्लस्टरों के पुनर्जीवन जैसे प्रावधान बिहार के छोटे उद्योगों, स्टार्टअप्स और स्थानीय उद्यमियों को आगे बढ़ने का अवसर देंगे जिससे रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी।

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर उन्होंने कहा कि कृषि एवं सहायक गतिविधियों में बढ़ा हुआ निवेश, ग्रामीण कनेक्टिविटी और बाजार तक पहुंच को मजबूत करने के प्रयास बिहार के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक स्थिरता आएगी।

महिला सशक्तिकरण को लेकर उन्होंने कहा कि महिला नेतृत्व वाले उद्यमों को प्रोत्साहन देने वाली योजनाओं से बिहार की महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के नए अवसर प्राप्त होंगे जिससे वे आर्थिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जिला अस्पतालों में आपातकालीन एवं ट्रॉमा केयर सुविधाओं के विस्तार और मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों के सुदृढ़ीकरण से बिहार सहित पूरे भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर के संदर्भ में उन्होंने कहा कि दिल्ली–वाराणसी और वाराणसी–सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बिहार की कनेक्टिविटी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगा जिससे व्यापार, पर्यटन और आवागमन को नई गति मिलेगी।

राज्यों के हितों पर बात करते हुए नीतीश मिश्रा ने कहा कि 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप 41 प्रतिशत कर हिस्सेदारी को बनाए रखते हुए राज्यों को दिए जाने वाले अनुदान से बिहार को ग्रामीण और शहरी निकायों तथा आपदा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त संसाधन प्राप्त होंगे।

नीतीश मिश्रा ने कहा कि कुल मिलाकर केंद्रीय बजट 2026–27 किसान, युवा, उद्यमी, महिला, मध्यम वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट में हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त बनाने का एक स्पष्ट ब्लूप्रिंट है। मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, स्वास्थ्य से लेकर टूरिज्म तक, ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर AI तक, स्पोर्ट्स से लेकर तीर्थों तक यह बजट हर गाँव, हर कस्बे और हर शहर के युवाओं, महिलाओं तथा किसानों के सपनों को शक्ति देकर उन्हें पूरा करने वाला बजट है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह पहला केंद्रीय बजट है, जिसे नए संसद परिसर स्थित कर्तव्य भवन में तैयार किया गया है जो देश की लोकतांत्रिक और आर्थिक यात्रा में एक नए अध्याय का प्रतीक है।

यह बजट ‘खर्च करने वाली सरकार’ का नहीं, बल्कि ‘भविष्य गढ़ने वाली सरकार’ की सोच को दर्शाता है – ऋतुराज सिन्हा

0

लाइव सिटीज, पटना: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने केंद्रीय बजट 2026–27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि भारत के अगले दो–तीन दशकों की दिशा तय करने वाला नीति-दस्तावेज़ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि उसका लक्ष्य अल्पकालिक लोकलुभावन खर्च नहीं, बल्कि दीर्घकालिक, टिकाऊ और रोजगारोन्मुख विकास है।

सिन्हा ने कहा कि ₹12.2 लाख करोड़ के रिकॉर्ड सार्वजनिक पूंजीगत व्यय के माध्यम से सरकार ने यह संकेत दिया है कि बुनियादी ढाँचा, उद्योग, लॉजिस्टिक्स और शहरों का विकास ही भविष्य की आर्थिक मजबूती की कुंजी है। शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार को बजट के केंद्र में रखकर युवाओं को “लाभार्थी” नहीं, बल्कि “राष्ट्र-निर्माण का भागीदार” बनाने की स्पष्ट सोच दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए यह बजट ठोस अवसर लेकर आया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में 1 लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स और 1.5 लाख केयरगिवर्स के प्रशिक्षण का लक्ष्य, AVGC सेक्टर में 20 लाख संभावित नौकरियों की तैयारी, पर्यटन, खेल, डिजाइन और सेवाओं पर केंद्रित योजनाएँ—ये सभी पढ़े-लिखे और कौशलयुक्त युवाओं के लिए नए रोजगार मार्ग खोलती हैं। “एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट” पर केंद्रित उच्चस्तरीय समिति भविष्य की नौकरियों को ध्यान में रखकर नीति निर्माण का रोडमैप तैयार करेगी।

एमएसएमई और उद्यमियों के लिए बजट को निर्णायक बताते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि ₹10,000 करोड़ का एसएमई ग्रोथ फंड, टी-रेड्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से अब तक ₹7 लाख करोड़ से अधिक की तरलता, और सरकारी खरीद में एमएसएमई भुगतान को और तेज़ करने के प्रावधान—ये सभी छोटे उद्यमों को “सर्वाइव” से “स्केल” करने में मदद करेंगे। अनुपालन को सरल बनाकर और सस्ती फाइनेंसिंग उपलब्ध कराकर सरकार ने ईमानदार उद्यमियों का भरोसा मजबूत किया है।

बिहार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि बजट 2026–27 राज्य को राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा में मजबूती से जोड़ता है। दिल्ली–वाराणसी और वाराणसी–सिलीगुड़ी सहित 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से बिहार की कनेक्टिविटी को ऐतिहासिक गति मिलेगी। पटना में इनलैंड वॉटरवेज़ के लिए शिप रिपेयर इकोसिस्टम की स्थापना से स्थानीय युवाओं के लिए तकनीकी और औद्योगिक रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह “पूर्वोदय” की भावना को ज़मीन पर उतारने वाला बजट है।

अंत में सिन्हा ने कहा कि यह बजट स्पष्ट करता है कि सरकार का उद्देश्य केवल संसाधनों का वितरण नहीं, बल्कि ऐसी मजबूत आधारशिला तैयार करना है जिस पर आत्मनिर्भर, प्रतिस्पर्धी और समावेशी भारत का निर्माण हो सके। यह बजट आज की जरूरतों के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों की आकांक्षाओं को भी ध्यान में रखता है।

वित्त मंत्री ने बजट 2026 में कई चीजों में दी बड़ी राहत, बैंकिंग रिफॉर्म समेत कई क्षेत्रों में बड़ी घोषणाएं

0

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 का केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश कर दिया. ये एक ऐतिहासिक क्षण रहा क्योंकि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार इसे रविवार को पेश किया गया. यह उनका लगातार नौवां बजट रहा. इससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री बन गईं हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का यह 15वां बजट है. यह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 2024 में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद दूसरा पूर्ण बजट भी है. वित्त वर्ष 27 का बजट ऐसे समय में आया है जब भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जटिलताएँ बढ़ गई हैं जबकि घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है और महंगाई हाल के उच्चतम स्तर से कम हुई है. 

वैश्विक माहौल बहुत अनिश्चित बना हुआ है. भू-राजनीतिक तनाव, कमोडिटी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा असमान मौद्रिक ढील और बढ़ते व्यापार विखंडन से भविष्य की संभावनाओं पर दबाव बना हुआ है. इस चुनौती को और बढ़ा रहा है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर लगाया गया 50 प्रतिशत का दंडात्मक टैरिफ, जिसने वित्तीय बाजारों को अस्थिर कर दिया है.

1 अप्रैल 2026 से नया आयकर एक्ट लागू होगा. अघोषित आय 1 करोड़ तक करने का प्रस्ताव। इनकम टैक्स फॉर्म को आसान किया जाएगा. 31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल कर सकते हैं.केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘हम हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में, साथ ही पूर्वी घाट की अराकू घाटी और पश्चिमी घाट में इकोलॉजिकली सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स विकसित करेंगे. ओडिशा, कर्नाटक और केरल में मुख्य घोंसले बनाने वाली जगहों पर कछुओं के लिए ट्रेल्स विकसित किए जाएंगे.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘मैं उच्च शिक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए नए संस्थान, यूनिवर्सिटी टाउनशिप, गर्ल्स हॉस्टल और टेलीस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं स्थापित करने की दिशा में कई कदम उठाने का प्रस्ताव करती हूं. देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा.’

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘खेल क्षेत्र रोजगार, स्किलिंग और नौकरी के कई मौके देता है. खेलो इंडिया प्रोग्राम के जरिए खेल प्रतिभाओं को सिस्टमैटिक तरीके से बढ़ावा देने की शुरुआत की गई है, इसे आगे बढ़ाते हुए, मैं अगले दशक में खेल क्षेत्र को बदलने के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू करने का प्रस्ताव रखती हूं.’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘नारियल उत्पादन में कॉम्पिटिशन को और बढ़ाने के लिए, मैं एक नारियल प्रमोशन स्कीम का प्रस्ताव करती हूं ताकि अलग-अलग तरीकों से उत्पादन बढ़ाया जा सके और प्रोडक्टिविटी बेहतर हो सके. इसमें मुख्य नारियल उगाने वाले राज्यों में बेकार पेड़ों की जगह नई किस्म के पौधे लगाना शामिल है. भारतीय काजू और कोको के लिए एक खास प्रोग्राम का प्रस्ताव है ताकि भारत कच्चे काजू और नारियल के उत्पादन और प्रोसेसिंग में आत्मनिर्भर बन सके, एक्सपोर्ट में कॉम्पिटिशन बढ़े और 2030 तक भारतीय काजू और भारतीय कोको को प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड में बदला जा सके.’

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा, ‘मैं तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव करती हूं. आयुष फार्मेसियों और दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं को अपग्रेड करना और अधिक कुशल व्यक्तियों को उपलब्ध कराना, जामनगर में डब्ल्यूएचओ के ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर को अपग्रेड करना.’