HomeBiharतेजस्वी यादव को बेचैन कर देंगे..', नेता प्रतिपक्ष के नोटिस पर JDU...

तेजस्वी यादव को बेचैन कर देंगे..’, नेता प्रतिपक्ष के नोटिस पर JDU का करारा जवाब

लाइव सिटीज, पटना: जदयू मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर सैलरी घोटाला का आरोप लगाया था. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उसके जवाब में नीरज कुमार को नोटिस भेजा है. नोटिस का जवाब नहीं देने पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है. तेजस्वी यादव के नोटिस भेजने पर नीरज कुमार ने भी करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की नोटिस से डर नहीं लगता है. उनके खिलाफ ठंग ग्रंथ लिखेंगे.

नीरज कुमार ने कहा है कि 2020 के चुनावी हलफनामा में तेजस्वी यादव ने पटना से दिल्ली तक 11 मुकदमा दर्ज होने की बात कही है. तेजस्वी यादव आप 420 के भी आरोपी हैं. नोटिस को लेकर कहा कि कानूनी नोटिस से डरने वाले नहीं हैं. अभी तो सैलरी घोटाले का उद्भेदन किया है. प्रतीक्षा करे क्योंकि तेजस्वी यादव का नाम अन्य घोटाला से जुड़ने वाला है. नीरज ने कहा कि नोटिस का जवाब भी देंगे.

नीरज कुमार ने कहा कि चुनावी हलफनामा के अनुसार तेजस्वी यादव 11 मुकदमे के अभियुक्त हैं. कोतवाली से लेकर दिल्ली तक केस दर्ज है. 420 के आरोपी हैं. आपको भी मान सम्मान है. आपके कानूनी नोटिस से डरने वाले नहीं हैं. अभी तो सैलरी घोटाला का उद्भेदन किया है. प्रतीक्षा कीजिए, बेचैन कर देंगे. तेजस्वी यादव के नाम और घोटाले जुड़ने वाले हैं. तेजस्वी यादव के खिालफ ठग ग्रंथ लिखेंगे

नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव को जवाब देना होगा कि विधायक बनने के पहले मासिक आय 42335 रुपया था. विधायक बनने के बाद 11812 रुपया कैसे हो गया? जदयू मुख्य प्रवक्ता की तरफ से सैलरी घोटाला का आरोप लगाया गया. उसके बाद चुनाव आयोग से कार्रवाई करने के लिए विज्ञप्ति भी दी गयी. जदयू की तरफ से लगातार हो रहे हैं हमले के बाद तेजस्वी यादव की तरफ से नोटिस भेजा गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home