लाइव सिटीज, पटना: बिहार में आज गुरुवार को मौसम बिगड़ा हुआ रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने राज्य के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. 19 जिलों में ऑरेंज और 19 जिलों में येलो अलर्ट है. कई जगहों पर भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी.
मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. जानें आज बिहार के किन जिलों में बारिश का ज्यादा असर रहेगा.
मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा और सुपौल समेत 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका है. गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, पटना, जमुई, बांका और मुंगेर समेत 19 जिलों में येलो अलर्ट है. इन इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है. तेज हवा चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
