HomeBiharबिहार में मौसम का यू-टर्न, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट,...

बिहार में मौसम का यू-टर्न, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, 7 दिनों के लिए एडवाइजरी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट लिया. सुबह-सुबह पटना समेत कई जिलों में हल्के बादल रहे और हवा चलने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली. इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. आज (शुक्रवार) राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण पश्चिमी और दक्षिण मध्य हिस्सों में कुछ जगहों पर तापमान 40 डिग्री से अधिक और सामान्य से तीन से चार डिग्री ऊपर रहने की उम्मीद है.

मौसम विभाग की माने तो, शनिवार को बिहार के 15 जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, जमुई और मुंगेर के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. 

जबकि रविवार को पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई कि बिहार में शनिवार से अगले सात दिनों के दौरान एक-दो जगहों और कुछ एक जिलों में अधिक जगहों पर बारिश की संभावना है. फिर भी तापमान में कुछ खास परिवर्तन नहीं होगा. लेकिन गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments