HomeBiharशिबू सोरेन के निधन पर बिहार में शोक की लहर, नीतीश-लालू हुए...

शिबू सोरेन के निधन पर बिहार में शोक की लहर, नीतीश-लालू हुए भावुक

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘उनके साथ हमारे घनिष्ठ संबंध थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि ‘शिबू सोरेन एक प्रख्यात राजनेता थे। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। झारखंड की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।’

राजद प्रमुख ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि शिबू सोरेन दलितों और आदिवासियों के महान नेता थे। यह गहरे दुख की बात है कि वह हमारे साथ अब नहीं है। हम उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मेरी ओर से उनके परिवार को संवेदना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home