HomeBiharभोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई...

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना

लाइव सिटीज, भोजपुरी: बिहार के भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना में मृतक के दो चचेरे भतीजे भी लाठी-डंडों की मारपीट में घायल हो गए. मृतक की पहचान भीखमपुर गांव निवासी गांधी सिंह के पुत्र अशोक सिंह (35) के रूप में हुई है. वह अगिआंव प्रखंड की डिलिया पंचायत के वार्ड नंबर 11 के वार्ड सदस्य थे.

बताया जाता है कि गांव में करीब छह महीने से दो पक्षों के बीच दो डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह समझौता कराने और मामले को सुलझाने की कोशिश के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए. इसी बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि दूसरे पक्ष के छह-सात लोगों ने अशोक सिंह और उनके साथ मौजूद लोगों को घेर लिया.

परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं, मारपीट में कृष्ण सिंह और बलिराम सिंह भी घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही चौरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments