HomeBiharपटना में प्रापर्टी डीलर का मर्डर, पार्टी के बाद दोस्तों ने मार...

पटना में प्रापर्टी डीलर का मर्डर, पार्टी के बाद दोस्तों ने मार दी चार गोलियां

लाइव सिटीज, पटना: पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गए थे. उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. परिवार ने दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया.

प्रॉपर्टी डीलर के मर्डर की घटना फुलवारी शरीफ के करोड़ीचक इलाके की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. सिटी एसपी संकेत कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है

परिजनों के आरोप के बाद गोलू यादव के दोस्तों से जुड़े एंगल पर भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल करोड़ीचक इलाके में पुलिस जांच जारी है. गोलू यादव की हत्या के पीछे आपसी विवाद, पुरानी रंजिश या कोई अन्य वजह थी, इसकी भी जांच की जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments