HomeBiharबांकीपुर उपचुनाव में बवाल- PK की पुलिस से बहस, BJP ने कहा-...

बांकीपुर उपचुनाव में बवाल- PK की पुलिस से बहस, BJP ने कहा- फर्जी वोट का डर

लाइव सिटीज, पटना: बांकीपुर में आज सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग के बीच भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखित शिकायत देकर फर्जी वोटिंग का डर जताया है. भाजपा के राज्य महासचिव नितिन अभिषेक ने चुनाव आयोग को दिए लिखित शिकायत में वोटरों के वेरिफिकेशन (EPIC ID और नाम का मिलान) को सख्ती से लागू करने की मांग की है.

जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा, “16 से ज्यादा जनसुराज के नेताओं को पुलिस ने कल देर शाम तक परेशान किया, उन्हें तथाकथित गिरफ्तार किया गया. उन्हें पेपर गिरफ्तार नहीं किया गया केवल हिरासत में लिया गया है और फिर उन्हें अलग-अलग थानों में रखा गया लेकिन थानों से उन्हें कहा ले जाया गया ये पता नहीं था. रात में 2 घंटे की मशक्कत के बाद हमें पता चला कि उन लोगों को दानापुर शिफ्ट किया गया है और जैसे ही हमें पता चला कि उन्हें दानापुर शिफ्ट किया गया तो उन्हें वहां से हटा दिया गया.

पीके ने कहा- हमारा इतना ही कहना है कि अगर उन लोगों ने कोई गलती की है, कोई गैर-कानूनी काम किया है तो उन पर केस करें. पुलिस सत्तारूढ़ पार्टी का दल बनकर उन लोगों को केवल इसलिए पकड़ रही है ताकि वे लोग चुनाव में कुछ ना कर सकें. कुछ लोग तर्क दे रहे हैं कि ये सब बाहरी लोग थे लेकिन मैं बता दूं कि इनमें से 10 ऐसे नेता हैं जो पटना के निवासी हैं. रात में उनके घरों पर रेड करके पुलिस ने उन्हें पकड़ा है… ये साफ है कि भाजपा हार रही है

प्रशांत किशोर ने आगे कहा- पहले उन्होंने अपने विधायक-सांसदों से प्रचार किया, मंत्री-नेता को लगाया लेकिन कोई असर नहीं हुआ. NDA के साथी दलों को चुनाव प्रचार के लिए लगाया उसका भी असर नहीं हुआ. फिर उन्होंने बीमार नीतीश कुमार का फर्जी वीडियो भी जारी किया, लेकिन उसका भी असर नहीं हुआ. दो दिन तक धुंआधार पैसा बांटा गया है… जब कुछ भी काम नहीं आया तो कल पुलिस का इस्तेमाल किया गया है ताकि जनसुराज से जुड़े लोगों को पकड़ा जाए, हमें परेशान किया जाए. लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा है…”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments