HomeBiharउपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली जाने से पहले दिया बड़ा बयान, कहां हुई...

उपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली जाने से पहले दिया बड़ा बयान, कहां हुई चूक, अब आगे क्या ?

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की काराकाट लोकसभा सीट पर बतौर एनडीए प्रत्याशी चुनाव हारने के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का दर्द छलक उठा। कुशवाहा ने चुनाव रिजल्ट के दो दिन बाद पहली बार गुरुवार को मीडिया से बातचीत में अपनी हार पर प्रतिक्रिया दी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भीतरघात के शिकार हुए, तो उन्होंने कहा कि हम क्या बन गए, या नहीं बन गए, यह सब लोगों को मालूम है। बीजेपी के बागी एवं निर्दलीय पवन सिंह के फैक्टर बनने पर कुशवाहा बोले कि अगला वे फैक्टर बने या बनाए गए, इस बारे में उन्हें कुछ नहीं कह लेख है। सारी चीज सब लोगों को मालूम है।

काराकाट लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में उपेंद्र कुशवाहा को करारी हार का सामना करना पड़ा। बतौर एनडीए प्रत्याशी चुनाव लड़े कुशवाहा मुकाबले में तीसरे नंबर पर रहे, उन्हें 2.53 लाख वोट ही मिले। वहीं, काराकाट से चुनाव जीतने वाले सीपीआई माले के प्रत्याशी राजाराम सिंह को 3.80 लाख वोट मिले। दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह रहे, जिन्हें 2.74 लाख वोट मिले।

उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी काराकाट में हार कैसे हुई यह सब जानते हैं। आजकल सोशल मीडिया का जमाना है, हाई टेक्नोलॉजी का युग है, इस बारे में किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है। पवन सिंह को फैक्टर बनाए जाने के बारे में भी उन्हें कुछ नहीं कहना है। कुशवाहा का यह बयान सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है, उनका इशारा किस ओर है इस बारे में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home