HomeBiharबदला गया केके पाठक का आदेश, अब इतने बजे से जाएंगे बच्चे...

बदला गया केके पाठक का आदेश, अब इतने बजे से जाएंगे बच्चे और शिक्षक, नया समय आया

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में भीषण गर्मी के कारण छात्र-छात्राओं के लिए बंद किए गए सरकारी स्कूल सोमवार (10 जून) से खुलने जा रहे हैं. केके पाठक के आदेश को बदल दिया गया है. सोमवार से नए समय पर स्कूलों का संचालन होगा. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सन्नी सिन्हा ने स्कूलों की टाइमिंग को लेकर नया आदेश जारी किया है. नए आदेश के तहत विद्यालय में शिक्षक और छात्र-छात्राओं के पहुंचने का समय, कक्षा संचालन एवं मध्याह्न भोजन वितरण की नई समय-सारणी सामने आई है.

इस नए आदेश के अनुसार अब स्कूल का संचालन सुबह 6:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक होगा. यह आदेश 30 जून तक प्रभावी रहेगा. 6:30 से 6:45 तक प्रार्थना सत्र, 6:45 से 7:20 तक पहली घंटी, 7:20 से 7:55 तक दूसरी घंटी, 7:55 से 8:30 तक तीसरी घंटी, 8:30 से 9:05 तक चौथी घंटी, 9:05 से 9:40 तक पांचवीं घंटी, 9:40 से 10:15 तक छठी घंटी, 10:15 से 10:50 तक सातवीं घंटी और 10:50 से 11:30 तक वर्ग 3-8 के विद्यार्थियों के लिए मिशन दक्ष के अंतर्गत कक्षा का संचालन होगा

कक्षा 9-12 तक के विद्यार्थियों के लिए नियमित कक्षा का संचालन एवं जो बच्चे मिशन दक्ष से आच्छादित नहीं हैं उनके लिए खेलकूद, पेंटिंग एवं अन्य सृजनात्मक गतिविधि करानी है. 11:30 बजे से लेकर 12:10 तक कक्षा 1-8 तक के छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन दिया जाएगा. इसके साथ ही इस नए आदेश में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय शुरू होने से 10 मिनट पूर्व उपस्थित होंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home