HomeBiharकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की बिहार यात्रा पर उठाया...

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की बिहार यात्रा पर उठाया सवाल, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, बेगूसराय: वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार के रोहतास जिले से वोट अधिकार यात्रा निकालने जा रहे है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेती गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा पर बड़ा हमला बोला है. सांसद ने कहा कि, आप जो वोट चोरी का आरोप लगा रहे है, क्या 65 लाख में आपने 65 हजार लोगों की सूची चुनाव आयोग को दिया होता तो समझ आता, लेकिन आप केवल माहौल बनाना चाहते हैं.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, राहुल गांधी झूठ की खेती करते है. हर बार झूठ बोलकर माफी मांगते हैं. इन्होंने कर्नाटक का उदाहरण दिया. कर्नाटक में इन्हीं वोटों के सहारे चुनाव जीता था. राहुल गांधी ब्लैक बोर्ड पर लोगों को टीचर की तरह गणित पढ़ा रहे थे, सुप्रीम कोर्ट में हलफनाफा देकर क्यों नहीं बता रहे हैं.

गिरिराज सिंह ने कहा कि, मैं पूछना चाहता हूं कि चुनाव आयोग ने आपने कहा हैं हलफनामा देने के लिए, तो कानून से चलेंगे या देश के अंदर अराजकता फैलाएंगे. नक्सल अर्बन की भूमिका में रहेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home