HomeBiharपटना के गंगा घाटों पर दर्दनाक हादसा: नदी में चार लोग डूबे,...

पटना के गंगा घाटों पर दर्दनाक हादसा: नदी में चार लोग डूबे, दो शव बरामद; दो अब भी लापता

लाइव सिटीज, पटना: पटना और आसपास के गंगा घाटों पर कई दर्दनाक हादसे हुए, जिनमें चार लोग गंगा नदी में डूब गए। इनमें एक युवक और तीन किशोर शामिल हैं। अब तक दो शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो की तलाश एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर कर रहे हैं। राहत कार्य में देरी को लेकर दीघा घाट पर लोगों ने हंगामा भी किया।

पहली घटना दीघा थाना क्षेत्र के पाटीपुल घाट की है, जहां सुल्तानपुर कुशवाहा पंचायत (दानापुर) निवासी राजू चौधरी का 18 वर्षीय पुत्र कृष्णा उर्फ किसू कुमार अपने दोस्त को बचाने के प्रयास में गंगा में डूब गया। उसका शव बरामद कर लिया गया है, जबकि उसका किशोर दोस्त अभी लापता है।

दूसरी घटना जेपी सेतु घाट की है, जहां जक्कनपुर के पुरंदरपुर निवासी पंकज कुमार का 15 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार उर्फ प्रिंस नहाने के दौरान गंगा में डूब गया। उसका शव भी बरामद कर लिया गया है। तीसरी घटना मीनार घाट (जनार्दन घाट) पर हुई, जहां एसकेपुरी थाना क्षेत्र के न्यू पुनाईचक निवासी रंजीत गिरि का 13 वर्षीय पुत्र करण कुमार परिवार के साथ स्नान के दौरान डूब गया। उसकी तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments