HomeBiharपूर्णिया में भीषण हादसा: मछली पकड़ने गए 3 भाई एक साथ डूबे,...

पूर्णिया में भीषण हादसा: मछली पकड़ने गए 3 भाई एक साथ डूबे, एक-दूसरे को बचाने में गई तीनों सहोदर की जान

लाइव सिटीज, पूर्णिया: पूर्णिया जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां तीन सहोदर भाइयों की डूबने से मौत हो गई है। पूर्णिया जिले में कसबा प्रखंड के कुल्लाखास पंचायत अंतर्गत वार्ड सात आलम नगर में सुबह जाल से मछली पकड़ने के दौरान तीन सहोदर भाईयों की डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, तीनों भाई मछली पकड़ने के लिए पानी में उतरे थे। इसी दौरान अचानक वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। एक भाई को मुश्किल में देखकर दूसरे भाइयों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ते चले गए और तीनों पानी में समा गए

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव की कोशिश शुरू की। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एक साथ तीन भाइयों की मौत से गांव में भी शोक की लहर है।

बताया जाता है कि आलम नगर के रहने वाले अलांगीर के चार पुत्र घर के बगल में गोदाम के पीछे मछली पकड़ने गये थे। आपको बता दें कि अलांगीर को कुल आठ पुत्र हैं। जिसमें तीन पुत्रों की आज सुबह चाप के कुंड में डूबने से मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments