HomeBiharबिहार के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पेपर...

बिहार के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पेपर लीक को ऐसे रोकेंगे…

लाइव सिटीज, पटना: देश के अलग-अलग हिस्सों में परीक्षा सुधारों के लिए चल रहे छात्र आंदोलनों के बीच बिहार सरकार ने बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर एक व्यक्ति ने भी ईमान बेचा, तो पूरी सरकार पर धब्बा लगता है। इसलिए केंद्र सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं, इसे बिहार में कड़ाई से लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में टेक्नोलॉजी ने परीक्षा प्रणाली को आसान बनाने के साथ-साथ नई चुनौतियां भी खड़ी कर दी हैं। यदि सिस्टम में शामिल एक व्यक्ति भी अपना ईमान बेच देता है तो प्रश्नपत्र बाजार में पहुंच जाता है और एक व्यक्ति की गलती से पूरी परीक्षा व्यवस्था प्रभावित हो जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए अलग से एक कमेटी बनाई जाएगी, जो परीक्षा व्यवस्था को सुरक्षित, पारदर्शी और आधुनिक बनाने के सुझाव देगी। उन्होंने कहा कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा से लेकर कॉलेज की परीक्षाएं, शिक्षकों की बहाली की परीक्षाएं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष तरीके से कराना सरकार के लिए बड़ी जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परीक्षा में पेपर लीक की समस्या पर बेहद गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल के कारण परीक्षा प्रणाली में जहां कई सुविधाएं आई हैं, वहीं जोखिम भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यदि एक आदमी ने अपना ईमान बेच दिया तो क्वेश्चन पेपर मार्केट में आ जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home