HomeBiharचैती छठ का पहला अर्घ्य आज, पटना में घाट पर जाने से...

चैती छठ का पहला अर्घ्य आज, पटना में घाट पर जाने से पहले पढ़ लें जिला प्रशासन का निर्देश

लाइव सिटीज, पटना: चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का आज (गुरुवार) तीसरा दिन है. आज पहला अर्घ्य दिया जाएगा. बीते बुधवार को खरना के बाद से छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया है. आज शाम में छठ व्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे. कल (शुक्रवार) सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा. इसके साथ ही व्रत समाप्त हो जाएगा. बिहार की राजधानी पटना में छठ घाट तैयार हो चुके हैं. जिला प्रशासन की टीम मुस्तैद है.

आज के दिन सुबह से ही छठ व्रती के अलावा घर के सदस्य भी स्नान आदि कर ठेकुआ और अन्य प्रसाद बनाने में जुट जाते हैं. क्योंकि शाम में अर्घ्य देना होता है. ठेकुआ-पकवान के साथ नारियल और फलों से सूप को सजाकर व्रती आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे. पटना की बात की जाए तो थोक फल मंडी बाजार समिति में सुबह तीन-चार बजे से ही लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच जाते हैं. हालांकि फलों की खरीदारी की भीड़ बीते बुधवार से ही बाजार में दिख रही है. 

आज दोपहर बाद छठ व्रती घाट के लिए निकल जाएंगे. पटना जिला प्रशासन की ओर से सभी गंगा घाटों पर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. गंगा घाटों के अलावा पटना के कच्ची तालाब (गर्दनीबाग) और चिड़ियाघर समेत कुल सात जगहों पर तालाब में अर्घ्य देने के लिए इंतजाम किया है. श्रद्धालुओं को घाट एवं तालाब तक पहुंचाने के लिए रास्तों में गाड़ियों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है. घाटों से कुछ दूर पहले ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है. सभी घाट पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home