HomeBiharमेला देखने जा रहे दंपति के साथ मारपीट, पति के सामने महिला...

मेला देखने जा रहे दंपति के साथ मारपीट, पति के सामने महिला से गैंगरेप; 8 आरोपी गिरफ्तार

लाइव सिटीज, मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे एक दंपती के साथ गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। आरोप है कि बदमाशों ने सुनसान रास्ते पर दंपती को रोककर उनके साथ मारपीट की और महिला के साथ उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, दंपती बाइक से शिवहर जिले से पूर्वी चंपारण के मधुबन में दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। घटना 18 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है।आरोप है कि बदमाश दंपती को सुनसान जगह पर ले गए, जहां उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

रिपोर्टों के मुताबिक, घटना पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना क्षेत्र के बंजरिया सरेह स्थित एक बगीचे के आसपास हुई। बताया जा रहा है कि दंपती को शिवहर-मधुबन सीमा के पास रोका गया था। इसके बाद उन्हें सुनसान स्थान पर ले जाकर बंधक बनाने और मारपीट करने का आरोप है।मामले की गंभीरता को देखते हुए मधुबन और शिवहर जिले की श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शिवहर जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ जिम्मी सिंह टोला गांव के निवासी बताए गए हैं।


RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home