HomeBiharआरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर दी प्रतिक्रिया,...

आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य की ओर से वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “वक्फ संशोधन बिल का मकसद साफ है, अल्पसंख्यकों के धार्मिक क्रियाकलापों में दखलंदाजी, संविधान प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का दमन और अल्पसंख्यक समुदाय की धार्मिक संस्थाओं से जुड़ी सम्पत्तियों पर कब्जा

उन्होंने आगे लिखा, “जो भाजपा 80 और 20… बंटोगे तो कटोगे जैसे विखंडनकारी नारे देती है, जो बीजेपी वेशभूषा व पहनावे को देखकर अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित करने के लिए टारगेट करती है,

वही बीजेपी वक्फ संशोधन बिल लाती है और इसे अल्पसंख्यकों के हित में बताती है. देश व देश का अल्पसंख्यक समुदाय गुजरात नरसंहार को अंजाम देने वालों के द्वारा कही जा रही बातों पर कतई भरोसा नहीं करने वाला

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home