HomeBiharइशारों-इशारों में CM नीतीश और तेजस्वी के बीच हुई बात, बुझे वाला...

इशारों-इशारों में CM नीतीश और तेजस्वी के बीच हुई बात, बुझे वाला बुझ ता…

लाइव सिटीज, पटना: बीते कुछ महीनों की तल्खी के बाद चाचा नीतीश कुमार और भतीजे तेजस्वी यादव का मेल-मिलाप देखने को मिल रहा है. दरअसल, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक दूसरे को देखकर मुस्कुराने लगे हैं, इशारों इशारों में बातें भी हो रही हैं.

दरअसल, बिहार विधानसभा की कार्यवाही के चौथे दिन गुरुवार को भी सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव  ने एक दूसरे का अभिवादन किया और दोनों ही एक दूसरे को देखकर मुस्कुराए भी. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा की कार्यवागी के दौरान सदन में पहले से मौजूद थे. तभी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की भी आए. तेजस्वी यादव कार्यवाही शुरू होने के थोड़ी देर बाद विधानसभा पहुंचे थे. तेजस्वी यादव जब पहुंचे उस समय सदन की कार्यवाही शुरू थी और तारांकित प्रश्न पूछे जा रहे थे.

इसी बीच तेजस्वी यादव अपनी नेता प्रतिपक्ष की जगह पर जाकर बैठ गए. इसके बाद कुछ ही क्षण में सीएम नीतीश कुमार से उनकी निगाहें मिलीं तो सीएम ने हाथों से इशारा कर दिया. तेजस्वी से पूछने का अंदाज बता रहा था कि सीएम यह पूछ रहे हैं कि- अब तक कहां थे?

राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को सदन में काला कुर्ता पहनकर पहुंचे थे, लेकिन वह बंडी नहीं पहनी थी जिसको लेकर बुधवार को नीतीश कुमार ने बातचीत का आगाज किया था. हाथों के इशारे में तेजस्वी यादव ने जवाब दिया कि उन्हें हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में रांची जाना है. सांकेतिक संवाद का सिलसिला करीब 45 सेकेंड तक चला होगा, लेकिन ये 45 सेकेंड बिहार की सियासत के भीतर हलचल पैदा करने के लिए काफी है.

बुधवार और गुरुवार को लगातार चाचा-भतीजे के बीच इस तरह का मेल-मिलाप, मुस्कुराहट और संवादों का इशारों में आदान-प्रदान बिहार की सियासत के लिए बड़ा ही दिलचस्प हो गया है. अब सियासी गलियारों में कयासों और अटकलों का बाजार भी गर्म हो गया है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home