HomeBiharतेजस्वी यादव का सीएम पर तंज, नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा नहीं...दुर्गति...

तेजस्वी यादव का सीएम पर तंज, नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा नहीं…दुर्गति यात्रा है

लाइव सिटीज, गया: बोधगया के महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गया पहुंचे. इस दौरान उन्होंने गया के सर्किट हाउस में एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया.

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर तंज करते हुए कहा कि यह प्रगति यात्रा नहीं बल्कि दुर्गति यात्रा है. बिहार एक गरीब राज्य है, बावजूद इसके मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा पर अरबों रुपये की राशि खर्च हो रही है और इसका कोई फलाफल देखने को नहीं मिल रहा है.

तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि यात्रा के दौरान वे जनता से नहीं मिल रहे हैं, सिर्फ सरकार के रिटायर्ड अधिकारी ही उनकी यात्रा में शामिल हो रहे हैं. पूरी तरह से लूट की छूट मिली हुई है. ये वही नीतीश कुमार है, जो बिहार को विशेष राज्य की मांग किया करते थे. मांग पूरी ना होने पर पदयात्रा निकालने की बात करते थे लेकिन आज वे उन्हीं के साथ जा बैठे हैं और विशेष राज्य के दर्जा के लिए कुछ भी नहीं बोल रहे हैं. अब वे थके-हारे व्यक्ति हैं. उनके साथ रहने वाले दो मंत्री जो उन्हें रास्ता दिखाते हैं, वह उन्हीं के इशारे पर चलते हैं. इसका वीडियो भी हमने सोशल मीडिया X पर साझा किया है.

इन लोगों के पास बिहार के विकास का कोई विजन नहीं है और ना ही कोई ब्लूप्रिंट है. भ्रष्टाचार चरम पर है. नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बिहार बेरोजगारी एवं गरीबी में एक नंबर पर है. महंगाई से छात्र, नौजवान एवं अन्य लोग परेशान हैं. अपराधी बेलगाम हो चुके हैं और किसान परेशान हैं.

हमारे समय में छात्रों, अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी होती थी. उन्हें रोजगार मिलता था. आज गांधी मैदान में अभ्यर्थियों को पकड़-पकड़ कर पीटा जा रहा है. टूरिज्म के क्षेत्र में हमने गया-बोधगया में काफी फंड दिया था. उन्होंने कहा कि एनडीए में दो उप मुख्यमंत्री हैं, केंद्र में भी मंत्री हैं, लेकिन एक भी विकास का काम नहीं हुआ. सिर्फ डीके बोस ही सुपर सीएम है. डीके टैक्स कैसे वसूला जा रहा है ? इसका खुलासा बहुत जल्द करेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home