HomeBiharइराज के पापा' बेटे के बर्थडे में तेजस्वी का दिखा खास अंदाज,...

इराज के पापा’ बेटे के बर्थडे में तेजस्वी का दिखा खास अंदाज, एकजुट नजर आया लालू परिवार, फोटो-वीडियो

लाइव सिटीज, पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पहले जन्मदिन बीती रात बड़ी धूमधाम से मना. गाजियाबाद में लालू की बेटी रागिनी और दामाद राहुल यादव के घर ‘रागिनी विला’ में यह समारोह आयोजित किया गया था. बर्थ-डे सेलिब्रेशन में लालू परिवार एकजुट नजर आया. लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी पार्टी में नजर आए.

हालांकि लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्या इस सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हुईं. बिहार चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद रोहिणी आचार्या का तेजस्वी के साथ झगड़ा हुआ था. तब खूब सियासी ड्रामा भी हुआ था.

इराज के बर्थ-डे पार्टी से रोहिणी की दूरी यह बताता है कि उनकी नाराजगी शायद अभी तक कायम है. इस मौके पर तेजस्वी बेहद खास अंदाज में नजर आए. उन्होंने जो शर्ट पहनी थी, उसपर Iraj’s Father लिखा था. मतलब की इराज के पापा. पोते के जन्मदिन पर लालू की खुशी भी देखते ही बनी. वो केक कटिंग सेलिब्रेशन के साथ-साथ अन्य मौकों पर भी केंद्र में दिखे.

बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद लालू परिवार का यह पहला बड़ा पारिवारिक और सार्वजनिक आयोजन था. लालू यादव इस आयोजन के जरिए विपक्षी नेताओं को एक मंच पर लाकर यह संदेश देना चाहते हैं कि बिहार की राजनीति में उनकी पकड़ और राजनीतिक नेटवर्क अब भी मजबूत है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments