HomeBiharचिराग पासवान को कठघरे में उतार खड़ी हो गई तेजस्वी यादव की...

चिराग पासवान को कठघरे में उतार खड़ी हो गई तेजस्वी यादव की पार्टी, पूछ रही, संबंध बता दीजिए!

लाइव सिटीज, पटना: भागलपुर स्थित सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को हुई घटना को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। अपराधियों ने कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव को मुठभेड़ में मार गिराया। तेजस्वी यादव ने एनकाउंटर में मारे हए कुख्यात रामधनी यादव की तस्वीर शेयर पर एनडीए पर तीखा हमला बोला है।

दरअसल, बिहार के भागलपुर स्थित सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को नकाबपोश अपराधियों ने घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में कृष्णा भूषण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। इसके बाद मुख्य आरोपी रामधनी यादव को मुठभेड़ में मार गिराया।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की एनडीए सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर तस्वीरें शेयर की है। वहीं तस्वीर में लोजपा (रामविलास) के चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ नजर आया है।

तेजस्वी ने एक्स पर तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “भागलपुर में सरकारी अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या करने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाने “मारब सिक्सर की 6 गोली छाती में” से प्रेरित सुशासनी अपराधी, बीजेपी संरक्षित गुंडा व एनडीए नेता रामधनी यादव है। जंगलराज का बेसुरा राग अलपाने वाले लोग अब हत्यारे एनडीए नेता के बारे में क्या कहेंगे?”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments