HomeBiharशराबबंदी पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, बोले मंत्री- सब पर...

शराबबंदी पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, बोले मंत्री- सब पर होगी कार्रवाई

लाइव सिटीज, पटना: शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर नंदकिशोर यादव ने सभी विधायकों को संविधान दिवस शुभकामना दी. उसके बाद तरारी से नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत ने विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली. वहीं हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही जैसे ही आगे बढ़ी तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कार्य स्थगन प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा कराने की मांग की लेकिन अध्यक्ष ने प्रश्न काल के बाद इसे उठाने का सुझाव दिया.

प्रश्न काल के दौरान आरजेडी विधायक मुकेश कुमार यादव ने पूछा विद्यालयों में ई-शिक्षा ऐप पर उपस्थिति दर्ज करना है लेकिन कई तरह की कठिनाई सामने आ रही है. रविवार को होली डे अंकित रहता है लेकिन उर्दू विद्यालय में पठन-पाठन होता है. इस पर जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि एप को ठीक किया जा रहा है, केवल 6 फीसदी ही गड़बड़ ठीक नहीं होने तक वेतन नहीं काटने का निर्देश दिया गया है.

आरजेडी विधायक रामानुज प्रसाद ने जहरीली शराब से मौत का मामला उठाया. जिसका जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि 2016 से अब तक 156 लोगों की मौत हुई है. इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि ये तो केवल तीन जिले के आंकड़े हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए की शराब बिहार में कहां से और कैसे आ रही है और बड़े लोगों पर क्या कार्रवाई हुई है? जवाब देते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि समीक्षा कराकर यदि कोई त्रुटि होगी तो हम सुधार लेंगे.

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कानून का राज है. कोई भी शराब के कारोबारी नहीं बचेंगे. चाहे बिहार के हो या बिहार के बाहर के, विदेश में ही क्यों न हो, सब पर कार्रवाई होगी. बिहार विधानसभा के सभी सदस्यों ने शराबबंदी के समर्थन में शपथ लिया था कि शराब नहीं पियेंगे और ना ही धंधा करने देंगे लेकिन विपक्ष के लोग आरोप तो लगाते हैं मगर किसी तरह की जानकारी शराब बेचने की नहीं देते थे. हम समीक्षा करेंगे और कार्रवाई भी करेंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home