HomeBiharअनुष्का यादव के घर में जबरन घुसे तेज प्रताप..' भाई को हत्या...

अनुष्का यादव के घर में जबरन घुसे तेज प्रताप..’ भाई को हत्या की धमकी, कोर्ट के आदेश पर FIR

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगा है. कोर्ट के आदेश पर इसको लेकर तेज प्रताप और इनके सहयोगी मोतीलाल यादव के खिलाफ पटना के पाटलिपुत्र थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

इसकी पुष्टि विधि-व्यवस्था एएसपी दिव्यांजली जायसवाल ने की है. पुलिस के मुताबिक छात्र राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव ने यह केस दर्ज कराया है. आकाश यादव तेज प्रताप की कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के भाई हैं. पुलिस ने कहा कि आकाश यादव ने आरोपों के समर्थन में फोन कॉल की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है, जिसमें उन्हें एक USA नंबर से हत्या की धमकी दी गयी है.

दर्ज प्राथमिकी में आकाश यादव के अनुसार यह घटना 6 जून की है. आरोप है कि तेज प्रताप यादव अपने सहयोगी मोतीलाल यादव के साथ उनके पाटलिपुत्र स्थित आवास पर पहुंचे थे. उस समय आकाश यादव खुद खाटूश्याम यात्रा पर गए हुए थे. आरोप है कि इन दोनों लोगों ने जबरन उनके घर में घुसने का प्रयास किया और वहां मौजूद परिवार के सदस्यों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.

आकाश यादव के द्वारा आरोप लगाया गया है कि तेज प्रताप यादव न ही सिर्फ जबरन घर में घुसे बल्कि धमकी भी दी. कहा कि अगर उनकी पत्नी अनुष्का यादव से नहीं मिलने दिया जाएगा तो अनुष्का की बेटी उज्जैनी का अपहरण करा लिया जाएगा. साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments